गजब आंटी: जवान दिखने के लिए पीती 3 लाख की मशीन का पानी, घर में हजार जोड़ कपडे..पार्टी करने जाती विदेश

इंदौर (मध्य प्रदेश). 15 दिन पहले इंदौर पुलिस के हत्थे चढ़ी ड्रग वाली आंटी के नाम से फेमस काजल जैन उर्फ प्रीति को लेकर पुलिस रोज चौंकाने वाले खुलासे कर रही है। अमीर घर के युवाओं और लड़कियों को नशे की लत लगाकर वह देश के हर शहर में ड्रग्स सप्लाई कर लाखों रुपए महीने कमाने वाली प्रीति खुद लग्जरी लाइफ और शानो शौकत की जिंदगी जीती थी। उसके घर में आराम की तमाम सुविधाएं थीं। घर में लाखों के बने फर्नीचर में शोरुम की तरह कपड़े रखे हुए हैं। जहां करीब एक हजार से ज्यादा उसके खपड़े मिले  हैं। जिसमें 250 तो लहंगा चुनरी हैं। पढ़िए इस शौकीन आंटी की अनोखी कहानी...
 

Asianet News Hindi | Published : Dec 23, 2020 12:55 PM IST / Updated: Dec 23 2020, 06:28 PM IST

17
गजब आंटी: जवान दिखने के लिए पीती 3 लाख की मशीन का पानी, घर में हजार जोड़ कपडे..पार्टी करने जाती विदेश


दरअसल, इन दिनों प्रीति जैन 24 दिसंबर तक पुलिस की रिमांड पर है। जहां उससे पूछताछ हो रही है, उसके घर की सर्चिंग में ऐसी चीजें मिली है जो हैरान करने वाली हैं। सोमवार को आंटी के घर से पुलिस को एल्कलाइन वाटर प्लांट मिला है। जिसको उसने लगवा रखा था। उसने यह मशीन इसलिए लगवाई थी ताकि उसकी उम्र कम दिखे। बताया जाता है कि  इस पानी को पीने से उम्र कम नजर आती है। देश की कई जानी-मानी हस्तियों से लेकर एक्ट्रेस से खिलाड़ी तक इस पानी को पीते हैं।

27


बता दें कि प्रीति जैन पार्टियों की शौकीन थी, इसके लिए वह महीने में दो से तीन बार सिंगापुर से दुबई तक जाती थी। न्य ईयर सेलिब्रेट के लिए वह अपने बेटे की उम्रे के ब्यॉयफ्रेंड और दोस्तों के साथ दुबई जाने वाली थी।  इसके लिए उसने टिकट तक करवा रखा था। पार्टी की पूरी तैयारी और प्लान बना लिया था। जहां वह  31 दिसंबर को रवाना होने वाली थी, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उसको पकड़ लिया और उसका सारा खेल बिगड़ गया।
 

37

ड्रग्स सप्लाई करके करोंड़ों की मालकिन बनी प्रीति जैन ने इंदौर में लग्जरी बंगला बनाकर ऱखा था। जिसकी किचन से लेकर बाथरुम तक किसी फाइव स्टार होटल से कम नहीं हैं। घर में बड़े बड़े सौफे डबल डोर प्रिज होम शियेटर से लेकर मछली एक्वेरियम रखे हुए हैं। आंटी को लग्जरी गाड़ी का शैकीन है, उसने कुछ दिन पहले की एक लग्जरी  गाड़ी खरीदी थी, जो दिल्ली में उसके ब्यॉयफ्रेंड के पास रखी हुई है। जब वो कोकीन और ड्रग्स सप्लाई करने के लिए वहां जाती तो इसी गाड़ी का उपयोग करती थी। (पुलिस की गिरफ्त में आरोपी प्रीति और बेटा यश)

47

बता दें कि प्रीति जैन जितनी शौकीन थी उसका बेटा यश जैन उससे कहीं ज्यादा बिगड़ेल और अय्याश है। जिसके पास लाखों की कीमत बाइक और कार हैं। इतना ही नहीं पुलिस को उससे पास से पिस्टल और कट्टा भी बरामद किया है। मंगलवार को पुलिस ने फरार बेटे यश के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया है। इंदौर की रहने वाली 21 साल की कॉलेज स्टूडेंट यह शिकायत की है।  पीड़िता ने बताया कि यश उसको अपने फ्रेंड के साथ पब में ले गया, फिर वहां नशा देकर दोनों ने दुष्कर्म किया। जब मैंने होश आने पर विरोध किया तो जान से मारने की धमकी देने लगा।

57

डीआईजी ने पूछताछ के बाद बताया कि ड्रग्स के इस कारोबार  प्रीति जैन के साथ उसके कई साथियों को भी गिरफ्तार किया है। जिसमें कुछ महिलाएं तो बंग्लादेशी हैं तो कुछ विदेश भाग गए। जल्द ही और अन्य गिरफ्तारियां भी होंगी। कई लोगों के नाम सामने आ रहे हैं। इसमें तो कई लोगों के नाम असली नहीं हैं, इसलिए उनके बारे में भी पड़ताल की जा रही है। (नशे के धंधे का आरोपी विक्की रशियन लड़की के साथ।)
 

67


प्रीति जैन ने अपना ड्रग्स के कारोबार देश के हर राज्य के साथ-साथ विदेश तक फैला रखा था। उसके के संपर्क में कई बड़े-बड़े बिजनेसममैन और अमीर लड़के रहते थे। उसने अपने बेटे और प्रेमी के जरिए टूरिस्ट स्पॉट्स को भी कवर कर रखा था। वो खासकर मुंबई-गोवा और दिल्ली के अलावा हाई-प्रोफाइल युवक-युवतियों के समूह को पार्टियों में नशा उपलब्ध कराते थे।

77


इंदौर पुलिस ने ड्रग्स वाली आंटी के बेटे यश पर 20 हजार रुपए का इनाम भी घोषित कर रखा है। उसको पकड़ने के लिए इंदैर के अलावा भोपाल, धार, मनावर, बड़वानी व आसपास के शहरों में पुलिस रोज दबिश दे रही है। लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चल पा रहा है।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos