प्रेमिका से मिलने आधी रात को पाइप पकड़ हॉस्टल में चढ़ रहा था डॉक्टर, चौथी मंजिल से गिरा और हो गई मौत

इंदौर. कई बार दुस्‍साहस आपको मौत के पास पहुंचा देता है। ऐसा ही एक हैरान देने वाला मामला  मध्य प्रदेश से सामने आया है। जहां गर्लफ्रेंड से मिलने की चाहत में एक डॉक्टर को अपनी जान गंवानी पड़ी। वह रात के करीब साढ़े तीन बजे अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए गर्ल्स हॉस्टल में घुसने की कोशिश कर रहा था। लेकिन, यह मुलाकत उसके लिए जानलेवा साबित हुई। 

Asianet News Hindi | Published : Jun 14, 2020 7:55 AM IST / Updated: Jun 14 2020, 01:33 PM IST

15
प्रेमिका से मिलने आधी रात को पाइप पकड़ हॉस्टल में चढ़ रहा था डॉक्टर, चौथी मंजिल से गिरा और हो गई मौत

दरअसल, हैरान कर देने वाली यह घटना इंदौर शहर में शनिवार रात में हुई। जहां डॉ. आयुष  नाम का युवक इंडेक्स मेडिकल कॉलेज के गर्ल्स होस्टल में प्रेमिका से मिलने के लिए पाइप के सहारे चौथी मंजिल पर चढ़ रहा था। लेकिन कमरे तक पहुंचने से पहले ही पाइप टूट गया और वह सिर के बल नीचे आ गिरा जिससे उसकी मौत हो गई।

25

बैतूल निवासी 24 वर्षीय आयुष ने इसी कॉलजे से एमबीबीएस किया है और वह इंटर्नशिप कर रहा था। उसकी प्रेमिका भी उसके साथ ही इंटर्नशिप कर रही थी। बता दें कि  लॉकडाउन के कारण छात्रा अपने घर चली गई थी। वह एक दिन पहले ही अपने गांव से हॉस्टल में आई थी। 

35

युवक के गिरने के बाद तुरंत किसी को उसकी आवाज नहीं आई। कुछ देर बाद जब पाइप टूटने से पानी बहने लगा तो हॉस्टल की महिला गार्ड वहां देखने गई। तो उसने देखा कि आयुष नीचे पड़ा हुआ था। जिसके बाद वहां लड़कियों की भीड़ लग गई और उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

45

जानकारी के मुताबिक, डॉक्टर आयुष लड़की को हर 15 मिनट पर कॉल कर बार-बार उससे मिलने के लिए जिद कर रहा था। छात्रा ने उसको सुबह मिलने के लिए कहा था, लेकिन वह नहीं माना और रात को ही उससे मिलने के लिए पाइक के सहारे चढ़कर ऊपर जाने लगा।

55


वहीं जब सुबह उसकी  प्रेमिका सोकर उठी तो उसे इस घटना के बारे में पता चला। वह सुनते ही बेसुध हो गई। जिसके बाद कॉलेज और हॉस्टल प्रबंधन लड़की के साथ उसकी सहेलियों को रूम में रोका है। वहीं उसके परिजन को भी जानकारी दे दी है।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos