लॉकडाउन में यूं आत्मनिर्भर हो गई तीन दुल्हनें, 4 महीने में बदल दिए 9 पति...साले फंसाते थे 'जीजा'

भोपाल, मध्य प्रदेश. लॉकडाउन में काम-धंधे से परेशान एक सिक्योरिटी गार्ड ने अपनी मुंहबोली बहनों के जरिये आत्मनिर्भर होने का शॉकिंग तरीका खोजा। वो ऐसे लोगों को खोजता, जिनकी शादी नहीं हो पा रही थी। शादी के बाद लुटेरी दुल्हनें बहाने से ससुराल से रफूचक्कर हो जातीं। अंतरराज्यीय गिरोह से जुड़ी तीन दुल्हनों और 4 दलालों को भोपाल क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। ये लुटेरी दुल्हनें 4 महीने में 9 शादियां कर चुकी थीं। शादी के कुछ दिनों बाद ही ये जेवर और रकम समेटकर गायब हो जाती थीं। लेकिन आखिरी दूल्हे ने हार मानकर चुपचाप बैठना कबूल नहीं किया। उसने पुलिस में शिकायत कर दी। इस तरह गिरोह का भंडाफोड़ हो गया। एएसपी गोपाल धाकड़ के मुताबिक शाजापुर जिले के कालापीपल निवासी कामता प्रसाद की शिकायत के बाद पुलिस सक्रिय हुई थी। कामता प्रसाद के अनुसार उसे भोपाल के रहने वाले हिंदू सिंह ने दिनेश पांडे से मिलवाया था। दिनेश पहले सिक्योरिटी गार्ड था। दिनेश ने कामता को पूजा उर्फ रिया से मिलवाया। इसके बाद दिनेश ने कामता से 85 हजार रुपए लिए और शादी के फर्जी कागजात तैयार करा दिए। लेकिन शादी के 10 दिन बाद ही दिनेश ने कामता को कॉल किया कि पूजा की बहन की तबीयत खराब है। उसका ऑपरेशन है, इसलिए बहन को मायके भेज दे। पूजा ससुराल से कुछ पैसे लेकर निकली और फिर नहीं लौटी। इसके बाद उसने मोबाइल नंबर बंद कर लिया। बाद में मालूम चला कि पूजा ने किसी और से शादी कर ली है। आगे पढ़िए इन्हीं लुटेरी दुल्हनों की कहानी..

Asianet News Hindi | Published : Aug 8, 2020 4:10 AM IST / Updated: Aug 08 2020, 09:43 AM IST

15
लॉकडाउन में यूं आत्मनिर्भर हो गई तीन दुल्हनें, 4 महीने में बदल दिए 9 पति...साले फंसाते थे 'जीजा'

होशंगाबाद जिले के सोहागपुर के रहने वाले जगदीश मीणा की कहानी भी ऐसी ही है। इन्हें गिरोह के सरगना दिनेश के इशारे पर एक अन्य दलाल राजू ठाकुर ने पूजा से मिलवाया था। इनकी शादी 22 मई को हुई थी। 15 दिन बाद पूजा उन्हें भी लूटकर भाग निकली। (चित्र में जगदीश मीणा-पूजा और दिनेश) आगे पढ़िए इन्हीं लुटेरी दुल्हनों की कहानी...
 

25

पुलिस ने गिरोह के सरगना दिनेश पांडे के अलावा दलाल तेजूलाल, वीरेंद्र धाकड़, सलमान खान और विक्रम को गिरफ्तार किया है। वहीं, लुटेरी दुल्हन पूजा उर्फ रिया उर्फ टीना धाकड़, सीमा पाटीदार उर्फ सीमा तिवारी और रीना उर्फ सुल्ताना भी पकड़ी गई हैं। पुलिस के मुताबिक तीनों लुटेरी दुल्हनों ने 3-3 शादियां करना कबूला है। आगे पढ़िए दुल्हन के दूसरे नंबर के पति को तीसरी सास ने किया कॉल..तो बहू के बारे में सुनकर पैरों तले से सरक गई जमीन

35

चतरा, झारखंड. पढ़ी-लिखी एक युवती पर आरोप है कि उसने धोखाधड़ी करके तीन शादियां की हैं। चतरा के इटखोरी की रहने वाली इस युवती के बारे में शिकायत दर्ज कराई गई है कि उसने मैरिज कराने वाली एक चर्चित वेबसाइट के जरिये युवकों से रिश्ता जोड़ा और फिर उन्हें ठगा। युवती ने तीसरी शादी पुणे के रहने वाले सुमित दशरथ पवार से की। लेकिन यहां दुल्हन के मोबाइल ने उसका पिछला रिकॉर्ड खोल दिया। सुमित कैलिफोर्निया में रहता है। युवती शादी करके उसके साथ चली गई थी। युवती के खिलाफ दूसरा मामला गुजरात के राजकोट में दर्ज कराया गया है। युवती पर आरोप है कि उसने पहली शादी रांची के एक होटल में गिरिडीह के रहने वाले युवक से 2015 में की थी। वहीं, दूसरी शादी राजकोट के अमित मोदी से कर ली। लेकिन तीसरी शादी के बाद सास ने उसके मोबाइल में दूसरी शादी की तस्वीरें देख लीं। आगे पढ़िए लुटेरी दुल्हनें और भी हैं...

45

फाजिल्का, पंजाब. इस लुटेरी दुल्हन का नाम है निशा रानी। इसने फाजिल्का के राधा स्वामी कॉलोनी निवासी जतिंदर कुमार से 5 जून को शादी की थी। इसके बाद 80 हजार रुपए और 10 लाख का सोना लेकर ऐसी मायके गई कि फिर नहीं लौटी।  निशा पहले भी कइयों को इसी तरह ठग चुकी है। उसने 2017 में जलालाबाद के गांव सिद्धूवाला के एक फौजी सुरजीत से शादी की थी। यहां वो 2.5 लाख रुपए ठगकर रफूचक्कर हो गई थी। इसके बाद फलियांवाला के एक युवक से शादी की। हालांकि अब यह लुटेरी दुल्हन पुलिस के चंगुल में है। आगे पढ़िए और भी हैं कई लुटेरी दुल्हनें..

55

यह मामला मध्य प्रदेश के गुना जिले के फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के कलौरा गांव में सामने आया था। यहां रहने वाले 24 वर्षीय माखन धाकड़ी की शादी होने जा रही थी। इस बीच उसके हाथ में दुल्हन का मोबाइल आ गया। यूं ही उसने मोबाइल देखा, तो उसमें एक वीडियो ऐसा दिखा कि उसके पैरों तले से जमीन खिसक गई। वो वीडियो उसकी दुल्हन की पहले की शादी का था। उसमें कोई युवक युवती की मांग में सिंदूर भर रहा था। हंगामा बड़ा, तो पुलिस को बुलाया गया। मालूम चला कि माखन जिससे शादी करने जा रहा था वो एक लुटेरी दुल्हन है। अब यह दुल्हन पुलिस के चंगुल में है...

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos