प्यारे मियां के लिए लड़कियां लाती थी उसकी ये 'बहू', जिसका नाम है गुलशन..लेकिन कारनामे बेहद शर्मनाक

भोपाल. नाबालिग बच्चियों के यौन शोषण के आरोपी पत्रकार प्यारे मियां से लगातार भोपाल पुलिस पूछताछ कर रही है। जहां उसके नए-नए  काले कारनामों का खुलासा रोज हो रहा है। आरोपी की इस हैवानियत भरी काली कहानी में एक महिला का नाम और जुड़ गया है। जो प्यारे मियां के लड़कियां 

Asianet News Hindi | Published : Jul 17, 2020 10:05 AM IST

15
प्यारे मियां के लिए लड़कियां लाती थी उसकी ये 'बहू', जिसका नाम है गुलशन..लेकिन कारनामे बेहद शर्मनाक

दरअसल,  इस महिला का नाम गुलशन बताया जा रहा है, जिसको कोहफिजा पुलिस ने गिरफ्तार किया हुआ है। यह युवती प्यारे मियां की दूर की रिश्तेदार है। जिसको वह  सबके सामने बहू कहकर बुलाता था। इंदौर की जिस 13 साल की बच्ची का रेप के बाद प्यारे ने गर्भवात कराया था, उस बच्ची को यही महिला लेकर उसके पास आई थी।
 

25

नाबालिग बच्चियों के यौन शोषण के आरोपी पत्रकार प्यारे मियां और उसकी मुंहबोली बहू गुलशन के अलावा इन कामों  में उसका साथ एक महिला और देती थी। जो प्यारे मियां की मैनेजर थी, जिसका नाम स्वीटी था। बताया जाता है कि स्वीटी प्यारे के दोस्तों  बुलाती और डांस बार का सारा काम देखती थी। पुलिस ने उसको भी अपनी हिरासत में रखा है, जिससे लगातार पूछताछ की जा रही है।

35

एडीजी उपेंद्र जैन ने बताया कि प्यारे  के काले कारनामों की कुंडली खंगालने के लिए पांच टीमें बनाई गई हैं। जो आरोपी के सारे गलत कामों की जानकारी का पता लगा रही हैं। साथ ही उन लड़कियों की तलाश भी की जा रही है जो प्यारे मियां से प्रताड़ित हो चुकी हैं।

45

यह प्यारे मियां की वह जगह है, जहां वह बच्चियों के साथ महफिल सजाता था। इस फ्लैट में आरोपी लड़कियों को अपनी हवस का शिकार बनता था। बताया जाता है कि यहां पर वह पहले पीड़िताओं को शराब पिलाता था, फिर उनसे डांस करवाता था।

55

यह वह तस्वीर है जो 12 जुलाई रात करीब 3 बजे रातीबढ़ क्षेत्र में पुलिस को गश्त के दौरान 5 लड़कियां घूमते मिली थीं। इनमें से 4 नाबालिग हैं। सभी नशे की हालत में थी। इन्हें गाड़ी में बैठाकर थाने लाया गया। यहां इन लड़कियों ने प्यारे मियां और उसकी मैनेजर स्वीटी विश्वकर्मा की करतूत के बारे में बताया था।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos