Published : Jan 14, 2021, 10:30 AM ISTUpdated : Jan 14, 2021, 11:04 AM IST
गुना (मध्य प्रदेश). पति-पत्नी का प्यार सागर से भी ज्यादा गहरा होता है। जहां वह एक-दूसरे के सुख-दुख के लिए धरती आसमान एक कर देते हैं। कुछ ऐसी ही प्रेम की अनूठी मिसाल पेश की है मध्य प्रदेश गुना जिले के रहने वाले एक युवक ने, जिससे अपनी पत्नी का दुख देखा नहीं गया। उसने ऐसा काम किया है जो दशरथ मांझी की याद दिला रहा है। जिसने अपनी पत्नी की पानी की परेशानी देखी तो उसने धरती का सीन चीरकर पानी निकाल दिया।
भरत सिंह से पत्नी सुशीला की परेशानी नहीं देखी गई और उसने इसे दूर करने के लिए अपने घर के आंगन में कुआं खोद दिया। युवक का कहना है कि वह खुद पत्नी की इस परेशानी को देखकर मन ही मन दुखी होते थे। इसलिए मैंने एक दिन फैसला किया कि अब इस परेशानी को खत्म करना ही होगा। चाहे इसके लिए मुझे दिन रात मेहनत ही क्यों ना करना पड़े। (फोटो प्रतीकात्मक)
35
जब भरत सिंह ने घर में अकेले कुआं खोदने लगा तो गांव के लोगों ने पहले उसका मजाक उड़ाया, कहने लगे तू अकेला नहीं कर पाएगा। भरत सिंह ने फिर इसे एक चुनौती के रूप में लिया और 15 दिन की मेहनत कर इसे खोद दिया। यह कुआं 31 फीट गहरा और 6 फीट चौड़ा है। जो घर के पीने के पानी के अलावा खेती के काम में भी सहयोग करेगा। (फोटो प्रतीकात्मक)
45
भरत सिहं के इस कमाल के बाद पूरे इलाके तो क्या जिले के लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। जिला प्रशासन ने इस प्रयास की सराहना की है। कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम के पास यह मामला पहुंचा तो वह यह कारनामा सुनकर बेहद खुश हुए। उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिया कि भरत सिंह को पीएम आवास योजना का लाभ दिलाकर उनका पक्का मकान बनवाया जाए। बता दें कि अभी भरत सिंह एक कच्ची झोपड़ी में रहता है।
55
मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।