Mahashivratri 2022: CM शिवराज से लेकर योगी तक, किसी ने किया जलाभिषेक तो कोई जप रहा ओम नमः शिवाय

Published : Mar 01, 2022, 01:20 PM ISTUpdated : Mar 01, 2022, 01:29 PM IST

भोपाल. आज पूरा देश धूमधाम से महाशिवरात्रि (Maha Shivratri 2022) मना रहा है। माना जाता है ये दिन भगवान शिव और पार्वती के विवाह का दिन है। इस मौके पर शिवालयों में शिवभक्त हर-हर महादेव के नारे लगाते हुए भोले बाबा की भक्ति में डूबे हुए हैं। महिला-युवा और बच्चों से लेकर सभी शिवभक्ति में लीन हैं। महाशिवरात्रि के इस शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत अन्य नेताओं ने देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए  शिव की आराधना करते हुए दिखाई दिए। देखिए सीएम शिवराज से लेकर योगी तक ने यूं किया शिव अभिषेक...  

PREV
16
Mahashivratri 2022: CM शिवराज से लेकर योगी तक, किसी ने किया जलाभिषेक तो कोई जप रहा ओम नमः शिवाय

बता दें कि महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर आज मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपनी पत्नी साधना सिंह के साथ भोपाल के बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचे है। जहां उन्होंने बड़वाले महादेव मंदिर में सपत्नीक विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर जगत के मंगल एवं कल्याण के लिए प्रार्थना की। 

26

महाशिवरात्रि के इस शुभ अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शिव पूजा करने के लिए गोरखनाथ मंदिर में पहुंचे। जहां उन्होंने पूजा-अर्चना की। इसके बाद अपने अधिकारिक ट्वीटर हैंडल से ट्वीट कर कहा, 'महाशिवरात्रि के पावन पर्व की सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। देवाधिदेव महादेव से प्रार्थना है कि यह महापर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और आरोग्यता का संचार करे। बाबा भोलेनाथ की कृपा समस्त प्रदेशवासियों पर बनी रहे। हर-हर महादेव!'

36

आज महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा के बनखंडी मंदिर में भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर दर्शन किए। इसके बाद उन्होने कहा कि मैंने भगवान की अराधना की है। भगवान से प्रार्थना की है कि हमारा राज्य तेज गति से आगे बढ़े, लोग स्वस्थ रहें और लोगों की हर मनोकामना पूरी हो।"
 

46

महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी की सीनियर नेता वसुंधरा राजे ने भी महादेव मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक किया। साथ ही राज्य की जनता को शुभकामनाएं देते हुए सुख-समृद्धि की कामना की।
 

56

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी  देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए  शिव की आराधना की। उन्होंने अपने अपने अधिकारिक ट्वीटर हैंडल से एक भगवान शिव का श्लोक भी शेयर किया है।  नागेंद्रहाराय त्रिलोचनाय भस्मांग रागाय महेश्वराय। नित्याय शुद्धाय दिगंबराय तस्मे न काराय नम: शिवाय:।।

66

महाशिवरात्रि के अवसर पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी लखनऊ स्थित सिहारी शिव मंदिर में भगवान शिव के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। वहीं दूसरी तस्वीर में प्रियंका गांधी भगवान शिन के दर्शन के लिए आम लोगो की तरह लाइन में खड़ीं दिखीं।
 

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories