Published : Oct 11, 2022, 06:54 PM ISTUpdated : Oct 11, 2022, 08:19 PM IST
Mahakal Lok: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 11 अक्टूबर को उज्जैन में महाकाल कॉरिडोर के पहले फेज का उद्घाटन किया। इससे पहले पीएम मोदी ने महाकाल मंदिर में भगवान महाकाल की पूजा-अर्चना की। इस खास अवसर पर महाकाल मंदिर और पूरे महाकाल लोक को फूलों से सजाया गया। बता दें कि महाकाल लोक में 108 विशाल स्तंभ बनाए गए हैं। इन पर महादेव, पार्वती समेत उनके पूरे परिवार के चित्र उकेरे गए हैं।
'महाकाल लोक' का लोकार्पण करने पहुंचे पीएम मोदी ने सबसे पहले गर्भगृह में नंदी को प्रणाम कर महाकाल के दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने वहीं बैठकर रुद्राक्ष की माला से जप किया।
212
महाकाल को चंदन, मोगरे और गुलाब की माला अर्पित कर जनेऊ चढ़ाया। ड्राइफ्रूट और फल का भोग लगाया। दक्षिणा अर्पित की। वे संध्या आरती में भी शामिल हुए।
312
पीएम मोदी ने गर्भगृह में महाकाल की पूजा-अर्चना के बाद भगवान की आरती उतारी। इसके बाद उन्होंने शिवजी का आशीर्वाद लिया।
412
बता दें कि महाकाल लोक में हर एक प्रतिमा के सामने एक बारकोड लगाया है। इस बारकोड को स्कैन करते ही भगवान शिव की कहानी बता रही प्रतिमा की संपूर्ण जानकारी आपके मोबाइल स्क्रीन पर आ जाएगी।
512
बता दें कि महाकाल लोक में भक्त 946 मीटर (करीब 1 किलोमीटर) लंबे गलियारे में चलते हुए महाकाल मंदिर के गर्भगृह तक पहुंचेंगे। महाकाल लोक कॉरिडोर के दोनों ओर भगवान शिव-पार्वती की महिमा के साथ ही मूर्तियों के रूप में उनकी कथाएं देखने को मिलेंगी।
612
महाकाल लोक में आने वाले भक्तों को नीलकंठ महादेव, सती के शव के साथ शिव, कैलाश पर शिव, यम संवार, गजासुर संहार, आदि योगी शिव, योगेश्वर अवतार, त्रिवेणी प्लाजा पर शिव, शक्ति और श्रीकृष्ण की प्रतिमाएं, कैलाश पर रावण की प्रतिमाएं शिव की महिमा का गुणगान करती दिखेंगी।
712
इसके अलावा महाकाल लोक में नटराज, गणेश, कार्तिकेय, दत्तात्रेय अवतार, पंचमुखी हनुमान, चंद्रशेखर महादेव की कहानी, शिव और सती, समुद्र मंथन का भी दृश्य देखने को मिलेगा।
812
महाकाल लोक में 11 रुद्र अवतारों के साथ ही शिव परिवार, शिव बरात, मणिभद्र, गणेश व कार्तिकेय के साथ पार्वती, सूर्य, कपालमोचक शिव, महेश्वर अवतार, अघोर अवतार, काल भैरव, शरभ अवतार, खंडोबा अवतार, अर्धनारीश्वर, अष्ट भैरव, ऋषि भारद्वाज, वशिष्ठ, विश्वामित्र, गौतम, कश्यप और जमदग्नि की प्रतिमाएं भी मिलेंगी।
912
महाकाल लोक में चार मुख्य द्वारा होंगे। इनके नाम पिनाकी, शंख, नंदी और नीलकंठ हैं। दूसरे फेज में दो मुख्य द्वार और बनाए जाएंगे। पूरा बनने के बाद इन चारों गेट से श्रद्धालु महाकाल लोक कॉरिडोर में प्रवेश कर सकेंगे।
1012
महाकाल लोक का मुख्य द्वार नंदी है। नंदी द्वार में प्रवेश करते ही ठीक सामने 108 स्तंभ हैं। इन स्तंभों पर भगवान शिव के नटराज स्वरूप की अलग-अलग मुद्राओं को उकेरा गया है। सीधे हाथ पर 25 फीट ऊंची दीवार पर शिव गाथा उकेरी गई है। उल्टे हाथ पर कमल सरोवर है।
1112
महाकाल लोक के बनाते समय पर्यावरण का खास ध्यान रखा गया है। यहां हैदराबाद से लाए हुए औषधीय पौधे लगाए गए हैं। यहां भगवान शिव को प्रिय शमी और बेलपत्र के अलावा नीम, पीपल, रुद्राक्ष, बकुल, कदम, सप्तपर्णी और वटवृक्ष भी लगाए गए हैं।
1212
12 अक्टूबर से महाकाल मंदिर दर्शन व्यवस्था में देश का सबसे सुव्यवस्थित मंदिर हो जाएगा। यहां दर्शन व्यवस्था अगले 50 साल को ध्यान में रखकर बनाई गई है। उद्घाटन के बाद श्रद्धालुओं को सबसे बड़ी सुविधा बिना भीड़ के सुविधाजनक और कम समय में दर्शन की मिलेगी।
मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।