जब पूल पार्टी में दनदनाते हुए घुसी पुलिस, तो नशे में झूमतीं लड़कियों ने एक सवाल पूछकर कर दिया शॉक्ड

भोपाल, मध्य प्रदेश. यहां लॉकडाउन के नियम तोड़कर शराब पार्टी करने का तीसरा मामला सामने आया है। सोमवार रात कोलार थाना क्षेत्र में ग्रीन फील्ड विला मैरिज गार्डन में चल रही पूल पार्टी में छापा मारकर पुलिस ने 5 लड़कों सहित दर्जनभर युवकों को पकड़ा है। रात 11 बजे पुलिस को खबर मिली थी कि मैरिज गार्डन में शराब पार्टी चल रही है। जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो शराब के नशे में झूम रहीं लड़कियों ने पुलिसवालों से सवाल पूछ डाले कि उन्हें यहां आने की परमिशन किसने दी? जैसे उन्हें किसी की कोई फिक्र नहीं थी। न अपनी और न अपने परिवार की इज्जत की। कोलार थाना प्रभारी सुधीर अरजरिया ने बताया कि इस मामले में सरकारी आदेश का उल्लंघन और आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। उल्लेखनीय है इससे पहले शाहपुरा और बैरागढ़ में इसी तरह की पार्टी पकड़ी गई थी।

Asianet News Hindi | Published : Aug 18, 2020 5:36 AM IST / Updated: Aug 18 2020, 11:10 AM IST

15
जब पूल पार्टी में दनदनाते हुए घुसी पुलिस, तो नशे में झूमतीं लड़कियों ने एक सवाल पूछकर कर दिया शॉक्ड

कोलार टीआई सुधीर अरजरिया के मुताबिक जब पुलिस पहुंची, तो कुछ देर तो लड़कियां सवाल-जवाब करने लगीं, लेकिन बाद में सब मौका पाकर भागने लगे।
 

25

पुलिस ने रुटीन चेकिंग के बहाने सबको रोका और फिर थाने ले आई। पुलिस ने अमन यादव, अजय यादव, आयुष सिंह, रूपम सिंह, रत्नेश वर्मा, श्रेय श्रीवास्तव, निकी तिवारी, हर्ष अवस्थी, प्रतीक करण कुर्मी और अजय चावला के अलावा 5 युवतियों पर कार्रवाई की।
 

35

होटल की तलाश के दौरान पुलिस को वहां से बड़ी मात्रा में शराब की बोतलें मिलीं। लड़कियां बिंदास शराब पीते मिलीं। आगे पढे़ं शाहपुरा में भी पकड़ी गई थी पार्टी...

45

पिछले महीने शाहपुरा में देर रात चल रही नाइट पार्टी पर पुलिस ने छापा मारा था। पुलिस ने यहां से 26 लड़के और 7 लड़कियों को पकड़ा था। यह बर्थडे खुद को मॉडल बताने वाले नावेद का था। जब पुलिस मौके पर पहुंची, तब वो गुप्ती से 7 तरह के केक काटते मिला था। पुलिस ने अवैध शराब भी पकड़ी थी। शाहपुरा पुलिस को सूचना मिली थी कि ऑरा मॉल के सामने एक कमर्शियल काम्प्लेक्स में यह पार्टी चल रही है। इसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने छापा मारा। आगे पढ़ें इसी पार्टी की कहानी...

55

गुप्ती से केक काट रहा था मॉडल..
क्राइम ब्रांच की टीम जब मौके पर पहुंची, तो मालूम चला कि यह पार्टी भेल निवासी नावेद खान पिता निसार खान ने दी थी। वो खुद को मॉडल बताता है। पुलिस ने मौके से 14 हुक्का, विदेशी शराब, 7 केक, 5 चार पहिया गाड़ी समेत अन्य सामान जब्त किया था। बताते हैं कि नावेद पहले एमपी नगर और पिपलानी थाने की हवा भी खा चुका है। वह चाकू के बजाय गुप्ती से 7 तरह के केक काट रहा था।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos