70 साल के आदमी ने दिया शादी का विज्ञापन, मिल गई रानी, बोली-तुम अच्छे लगे...पर मैं मां नहीं बन सकती

भोपाल, मध्य प्रदेश. कहते हैं कि जोड़ियां ऊपरवाला बनाता है। लेकिन ये जोड़ियां 'सांठगांठ' करके बनाई गई थीं। लिहाजा, जल्द ही इनकी गांठें खुल गईं। सिर्फ गांठें ही नहीं, दुल्हन की कलई भी खुल गई। इन दुल्हनों ने अपने दूल्हों पर ऐसा जादू किया कि वे फिदा हो गए। इसके बाद दुल्हन को अपनी सारी जमा-पूंजी की रखवाली का जिम्मा सौंप दिया। दुल्हन के हाथ चाबी लगी और फिर.. घर से सबकुछ कीमती चीजें गायब। यह मामला मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से जुड़ा है।  यहां रहने वाले 70 साल के एक बुजुर्ग ने महिला केयरटेकर की चाह में अखबार में विज्ञापन दिया था। विज्ञापन देखकर यह महिला उनके संपर्क में आई और शादी कर ली। अगले दिन ही दुल्हन अपनी मां की बीमारी का बहाना बनाकर घर से चली गई। बुजुर्ग को बाद में मालूम चला कि उनकी दुल्हन घर से 50 हजार रुपए और जेवर भी समेट ले गई है। मालूम चला कि इस महिल ने अपनी असली पति के साथ मिलकर राजस्थान के कोटा में भी एक बुजुर्ग को ठगा था। (आगे पढ़े इसी घटना का भाग...गाय ने पेट में मारा सींग...)

Asianet News Hindi | Published : Feb 29, 2020 5:41 AM IST

15
70 साल के आदमी ने दिया शादी का विज्ञापन, मिल गई रानी, बोली-तुम अच्छे लगे...पर मैं मां नहीं बन सकती
बुजुर्ग रिटायर्ड इंजीनियर हैं। उनका एक बेटा है, जो बाहर रहता है। अकेलापन महसूस होने पर बुजुर्ग ने सालभर पहले एक अखबार में केयरटेकर के लिए विज्ञापन दिया था। दो दिन बाद शंकर दुबे उर्फ रामफल ने उन्हें कॉल किया। शंकर दुबे ने बताया कि वो पन्ना जिले के भितरवार का रहने वाला है। उसके पड़ोस में 40 साल की एक गरीब महिला रानी मिश्रा रहती है। वो अविवाहित है। बचपन में उसके पेट में गाय ने सींग मार दिया था। इसलिए वो मां नहीं बन सकती। इस वजह से उसकी शादी नहीं हुई। बुजुर्ग उसकी बातों में आ गया। इस तरह 19 फरवरी शंकर और रानी मिश्रा बुजुर्ग के घर आए। फिर 20 फरवरी को बुजुर्ग और रानी मिश्रा ने शादी कर ली।(आगे पढ़ें इसी कहानी से...मां की तबीयत बिगड़ने का बहाना..)
25
शादी के दिन ही रानी के पास एक कॉल आया। उसने बुजुर्ग से कहा कि उसकी मां की तबीयत खराब हो गई है। उसे जाना पड़ेगा। घर से जाने के बाद रानी ने बुजुर्ग को कॉल किया कि उसकी मां का निधन हो गया है। अब वो तेरहवीं के बाद ही आएगी। उसने जरूरत बताकर बुजुर्ग से 40 हजार रुपए हड़प लिए।(आगे पढ़ें इसे कहानी से...पति-पत्नी हैं दोनों आरोपी...)
35
हालांकि दोनों आरोपियों को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। शंकर दुबे और रानी मिश्रा उर्फ सुनीता शुक्ला पति-पत्नी है। दोनों मध्य प्रदेश के सतना के रहने वाले हैं। आरोपी ने बताया कि वो सेना में था। तबीयत खराब होने पर उसे नौकरी छोड़नी पड़ी थी। रानी से पहले भी उसने एक शादी की थी। दोनों पत्नियों के बीच कलह बढ़ने पर उसने रानी को बोल दिया था कि वो अपना रास्ता चुन ले। फिर एक दिन बुजुर्ग का विज्ञापन देखा। इस तरह उनके दिमाग में यह आइडिया आया।(आगे पढ़ें..पंजाब के पटियाल की लुटेरी दुल्हन की कहानी..)
45
इस लुटेरी दुल्हन का पटाक्षेप चौथी शादी के बाद हुआ। नाभा के समला गांव के रहने वाले जगदीप सिंह ने 2018 में मनप्रीत कौर से शादी की थी। मनप्रीत डेराबस्सी के डकौली गांव में रहती है। लेकिन शादी के 15 दिनों बाद ही दोनों के बीच झगड़ा होने लगा। मनप्रीत कुछ न कुछ बहाना निकालकर झगड़ने लगती। एक दिन उसने पुलिस में पति के खिलाफ परेशान करने की शिकायत दे दी। पति ने पुलिस के चक्कर से बचने मनप्रीत एक लाख रुपए में सौदा किया और अपना पीछा छुड़ाया। लेकिन जगदीप को मनप्रीत की नीयत पर कुछ शक हुआ। जब उसने जासूसी की, तो मालूम चला कि मनप्रीत एक लुटेरी दुल्हन है। उसने पहले भी नाम बदलकर तीन शादियां की थीं। उसने इसी तरह लड़-झगड़कर अपने पतियों को तंग किया था। फिर पैसा लेकर समझौता किया था।  (आगे पढ़ें..मध्य प्रदेश के भिंड की कहानी)
55
23 दिसंबर को मप्र के अटेर के रहने वाले भगवती तिवारी के बेटे रुपेन्द्र की सगाई गोहद के परमाल की बेटी भावना के साथ तय हुई थी। जिनकी शादी पूरी रीति-रिवाज के अनुसार 16 जनवरी को हुई। दूल्हे के घरवालों ने घर पहुंचकर जैसे ही दुल्हन का घूंघट उठाया तो वह हैरान थे। क्योंकि उन्होंने जिस भावाना नाम की लड़की के साथ सगाई की थी, वह दुल्हन बनकर नहीं आई थी। उसकी जगह तो कोई दूसरी लड़की थी। मालूम चला कि यह लड़की कोलकाता की रहने वाली गंगा थी। उसके बॉयफ्रेंड ने ही उसे धोखा देकर यह सौदा किया था।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos