जब लोग झिझक के पीछे हटे तो यह IPS खुद गंदगी साफ करने उतर गया

Published : Aug 28, 2019, 02:21 PM ISTUpdated : Aug 28, 2019, 03:25 PM IST

मिलिए यह हैं मप्र में लोकप्रिय सीनियर IPS डीसी सागर। डीसी सागर अभी भोपाल में 'डिजास्टर मैनेजमेंट' के ADGP हैं। प्रदेश में आई बाढ़ के दौरान इनकी टीम पूरी मुस्तैदी, साहस और जज्बे के साथ लोगों की जान बचाने में लगी रही। वक्त निकालकर डीसी सागर जनसेवा के कार्यों में भी जुटे देखे जा सकते हैं। हाल में उनकी टीम भोपाल के तालाब की सफाई करने पहुंची। मकसद था लोगों को शहर को साफ-सुथरा बनाने और तालाबों में गंदगी रोकने को लेकर जागरूक करना। डीसी सागर ने देखा कि लोग तालाबों की सफाई तो चाहते हैं, लेकिन खुद कीचड़ मे उतकर सफाई करने से झिझक रहे थे, बच रहे थे। यह देखकर डीसी सागर बगैर किसी झिझक के सफाई करने उतर गए। जब लोगों ने एक पुलिस अफसर को गंदगी साफ करते देखा, तो वे भी फिर आगे आए।

PREV
18
जब लोग झिझक के पीछे हटे तो यह IPS खुद गंदगी साफ करने उतर गया
यह तस्वीर भोपाल के एक तालाब की है। भोपाल में कई तालाब है। इसीलिए इसे झीलों का शहर भी कहते हैं। तालाबों के कारण ही भोपाल की खूबसूरती बरकरार है। बावजूद जाने-अनजाने इस तालाब को गंदा किया जा रहा है। बहरहाल, 27 मार्च को SDERF, NDRF, नगर निगम और पुलिस ने लोगों को जागरूक करने स्वच्छता अभियान चलाया था।
28
सफाई अभियान के दौरान 'डिजास्टर मैनेजमेंट' के ADGP डीसी सागर खुद गंदगी साफ करने कीचड़ में उतर गए। जब उनसे पूछा गया कि, उन्हें ऐसा करने की क्यों जरूरत पड़ी? जवाब मिला-ताकि लोग झिझक छोड़ें और अपने शहर को साफ-सुथरा बनाने आगे आएं।
38
डीसी सागर मानते हैं कि कोई भी ड्यूटी छोटी-बड़ी नहीं होती। जब वॉलिंटियर खुद आगे बढ़कर इस तरह के कामों में हाथ बढ़ाएंगे, तो लोग खुद ब खुद जुड़ते जाएंगे। पहले तो लोग हमसे हाथ तक मिलाने से कतराते थे, लेकिन अब साथ आने लगे हैं।
48
डीसी सागर ने कहा कि हमारी यह पहल लोगों को प्रेरित करने में कामयाब रही। निश्चय ही लोग जागरूक हुए होंगे। उल्लेखनीय है कि डीसी सागर जब मध्य प्रदेश के नक्सली इलाके बालाघाट रेंज के IG थे, तब भी वे लोगों के बीच काफी लोकप्रिय रहे।
58
एक सीनियर IPS को कीचड़ में उतरकर सफाई करते देख बाकी टीम भी उत्साहित दिखाई दी। उल्लेखनीय है कि डीसी सागर अपनी फिटनेस को लेकर भी बहुत सजग रहते हैं। वे पुलिस डिपार्टमेंट के ऐसे गिने-चुने अफसर हैं, जो एकदम फिट हैं। डीसी सागर कहते हैं कि आप नेचुरल तरीके से एक्सरसाइज, रनिंग और सही डाइट लेकर फिट रह सकते हैं।
68
डीसी सागर अकसर अपने फिटनेस के फंडे सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं, ताकि लोग हेल्थ को लेकर जागरूक रहें। जब डीसी सागर बालाघाट में पोस्टेड थे, तब अकसर साइकिल पर गश्त करते दिख जाते थे। वे अब भी साइकिलिंग करते हैं। सागर मानते हैं अपनी ड्यूटी मन लगाकर करना चाहिए।
78
डीसी सागर क्रिमिनल्स के लिए बेहद सख्त पुलिस अफसर माने जाते हैं। लेकिन उनका दूसरा रूप आम पब्लिक में दिखाई देता है। कम्यूनिटी पुलिसिंग के जरिए वे हमेशा लोगों के बीच संवाद बनाए रखने की कोशिश करते हैं। चंबल और बालाघाट में पोस्टेड रहते हुए गांवों में जाकर लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देते थे। वे बच्चों को पढ़ाने-लिखाने पर भी जोर देते रहे हैं।
88
यूपी के बुलंदशहर में जन्मे डीसी सागर की स्कूलिंग तमिलनाडु, दिल्ली और जम्मू में हुई। दिल्ली के हंसराज कॉलेज से हिस्ट्री ऑनर्स के बाद उन्होंने LLB की भी पढ़ाई की। 1992 बैच के IPS डीसी सागर की पहली पोस्टिंग SDOP नीमच में हुई थी।

Recommended Stories