मप्र के पूर्व CM शिवराज सिंह की दत्तक पुत्री की मौत पर गहराया रहस्य

 मई 2018 में भारती की शादी विदिशा के ही किसान युवक रवींद्र मालवीय से स्थानीय गणेश मंदिर में हुई थी। शिवराज और साधना सिंह ने शादी की पूरी रस्में निभाते हुए भारती का कन्यादान किया था।

Asianet News Hindi | Published : Jul 18, 2019 1:41 PM IST

12
मप्र के पूर्व CM शिवराज सिंह की दत्तक पुत्री की मौत पर गहराया रहस्य
विदिशा. मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की दत्तक पुत्री भारती की गुरुवार को संदिग्ध हालत में मौत हो गई। भारती यहां नगर पालिका में नौकरी करती थीं। मई 2018 में भारती की शादी विदिशा के ही किसान युवक रवींद्र मालवीय से स्थानीय गणेश मंदिर में हुई थी। शिवराज और साधना सिंह ने शादी की पूरी रस्में निभाते हुए भारती का कन्यादान किया था। पुलिस ने भी मौत को संदिग्ध माना है। लिहाजा शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। घटना की जानकारी लगने पर शिवराज सिंह की पत्नी साधना और पुत्र कार्तिकेय विदिशा पहुंच गए थे। शिवराज सिंह चौहान रायपुर में होने के कारण विदिशा नहीं पहुंच सके। हालांकि उन्होंने फोन पर परिजनों से घटना की जानकारी ली।
22
जानकारी के मुताबिक, गुरुवार सुबह भारती की तबीयत बिगड़ी थी। उसे करीब 10 बजे डॉ. मंजू जैन के नर्सिंग होम ले जाया गया। लेकिन उस वक्त डॉक्टर मौजूद नहीं थीं। करीब 12 बजे डॉक्टर हॉस्पिटल पहुंचीं। लेकिन तब तक भारती की तबीयत काफी बिगड़ चुकी थी। उसे तत्काल सरकारी अस्पताल ले जाया गया। हालांकि तब तक उसकी मौत हो गई थी।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos