मध्य प्रदेश में बदला मौसम का मिसाज: कई शहरों में हुई बारिश, विभाग ने दी यह चेतावनी...

Published : Dec 12, 2020, 12:20 PM ISTUpdated : Dec 12, 2020, 12:23 PM IST

भोपाल. मध्य प्रदेश में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया है। पिछले 24 घंटे में बारिश से प्रदेश के कई शहरों में बारिश हुई, जिसकी वजह से ठंड बढ़ गई है। कहीं रिमझिम बारिश हुई तो कहीं झमाझम। सबसे ज्यादा बारिश खंडवा में 12 मिमी रिकॉर्ड की गई। वहीं इंदौर में 10.1 मिमी बारिश हुई। भोपाल में 6.7 और ग्वालियर में भी 5 मिमी बारिश हुई।

PREV
15
मध्य प्रदेश में बदला मौसम का मिसाज: कई शहरों में हुई बारिश, विभाग ने दी यह चेतावनी...

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो से तीन दिन और बादल छाए रहेंगे। इसके अलावा अभी तेज बारिश होने की आशंका है। जिसके चलते प्रदेश का पारा तो लुढ़का रहेगा। वहीं कुछ इलाकों में विभाग ने लोगों को बाहर नहीं निकलने की भी चेतावनी दी है। उनका कहना है कि कई इलाकों में ओले भी गिर सकते हैं। मौसम विभाग के अधिकारियों के मु्ताबिक, अफगानिस्तान के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ बनने और अरब सागर से नमी मिलने के कारण मौसम में बदलाव आ गया है।

25

प्रदेश के मौसम में अचानक हुए बदलाव के कारण रतलाम शहर में भी शुक्रवार दिन और रात में अच्छी खासी बारिश हुई। जिसके चलते किसानों का लाखों का नुकसान हो गया। वहीं कुछ  किसानों की खुले में रखी धान भीगने से नुकसान हो गया। यहां तापमान 30.2 डिग्री से लुढ़क कर 20.2 डिग्री पर पहुंच गया है। वहीं कई इलाकों में बारिश से सड़कों पर पानी भर गया। 

35


राजधानी भोपाल में मावठा की पहली बारिश से दिन में शाम जैसे हालात नजर आने लगे हैं। यह तस्वीर शहर के बड़े तालाव की है, जहां ऐसा नजारा दिख रहा है। मौसम विभाग के अनुसार यहां अभी दो से तीन दिन हल्की बूंदाबांदी जारी रहेगी। यहां बारिश के चलते ठंड और कोहरा बढ़ गया है। पिछले 24 घंटो में शहर में 6.7 बारिश दर्ज की गई।

45


यह तस्वीर इंदौर की है, जहां शुक्रवार रात हुईं कई शादियों में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बरसते पानी में निकली बारात लगाते दिखे लोग। फोटो में आप देख सकते हैं कि किस तरह दूल्हा को छाता लगाए हुए है। यहां 24 घंटे में गिरा 10.1 मिमी पानी गिरा है।

55


मौसम विभाग पहले ही चेतावनी दे चुका था कि दिल्‍ली, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश समेत अन्‍य राज्यों में अगले दो से तीन दिन बारिश के आसार हैं। बारिश के साथ तापमान में और गिरावट होगी।
 

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories