झरने में नहा रहा था 9 लड़कियों का ग्रुप, अचानक आ गया तेज बहाव

Published : Aug 03, 2019, 06:36 PM IST

नवी मुंबई के खारघर इलाके में पांडवकडा झरने में शनिवार को 9 लड़कियां बह गईं। इनमें 5 को बचा लिया गया। लेकिन 4 तेज बहाव में बह गईं। 2 लड़कियों की लाश दूर बरामद हुई। 2 लापता हैं। बारिश में झरने पर नो एंट्री होती है। बावजूद बड़ी संख्या में लोग पिकनिक मनाने पहुंच जाते हैं।  

PREV
13
झरने में नहा रहा था 9 लड़कियों का ग्रुप, अचानक आ गया तेज बहाव
मुंबई. मुंबई और आसपास के इलाकों में बारिश आफत बनकर बरस रही है। शनिवार को नवी मुंबई के पांडवकडा झरने में पिकनिक मनाने पहुंचीं 9 लड़कियों के ग्रुप से 4 अचानक आए तेज बहाव में बह गईं। इनमें आरती नायर और नेहा जैन नामक दो लड़कियों की लाश बरामद हो गई है। 2 लापता हैं।
23
डीसीपी अशोक दुधे ने बताया कि यह छात्राओं का ग्रुप था। बारिश में एक तय सीमा में ही लोगों को जाने दिया जाता है। बावजूद लोग झरना पार करते हैं।
33
उधर, मुंबई में शुक्रवार रात से शुरू हुई बारिश ने कहर बरपा दिया है। सड़कें तालाब बन गई हैं। हाई टाइड और जलस्तर बढ़ने से लोकल की सबअर्बन लाइन को रोक दिया गया है। मौसम विभाग ने रविवार तक के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश के चलते ठाणे, रायगढ़, पालघर, रत्नागिरी, कोल्हापुर, नंदुरबार, नासिक, गढ़चिरोली जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं।

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories