Published : Aug 13, 2022, 12:42 PM ISTUpdated : Aug 13, 2022, 12:57 PM IST
मुंबई. आजादी के 75 साल पूरे होने के अवसर में देश में इस बार आजादी का अमृत महोत्सव (Azadi Ka Amrit Mahotsav) मनाया जा रहा है। इसके साथ-साथ ही हर घर तिरंगा (Har Ghar Tiranga) अभियान में लोग बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। आम से लेकर खास तक सभी अपने घरों में तिंरगा झंडा फहराकर उसे सलामी दे रहे हैं। 15 अगस्त से पहले देश के हर कोने में तिंरगा फहराया जा रहा है। महाराष्ट्र हो या फिर दिल्ली हर कोई अपने-घरों में तिरंगा फहराया रहा है। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों से अपील की है कि आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर लोग अपने घरों में तिरंगा फहराएं। इसके साथ ही सोशल मीडिया की प्रोफाइल फोटो में भी तिरंगा लगाएं। आइए फोटो में देखते हैं देशभक्ति, जुनून और आजादी के रंग में देशवासी किस तरह से रंगे हुए हैं।
महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेद्र फडणवीस ने आजादी के अमृत महोत्सव और हर-घर तिरंगा अभियान के दौरान तिंरगा फहराया।
216
मुंबई में शुक्रवार को भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर बांद्रा वर्ली सी लिंक तिरंगे की रोशनी से जगमगा उठा।
316
मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (CSMIA) स्वतंत्रता के 75 साल के जश्न में शुक्रवार को तिरंगे की रोशनी में दिखाई दी।
416
मुंबई भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 'आजादी का अमृत महोत्सव' समारोह में बांद्रा वर्ली सी लिंक तिरंगे की रोशनी से जगमगा उठा।
516
नई मुंबई में स्वतंत्रता दिवस से पहले 'आजादी का अमृत महोत्सव' मनाने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान हाथों में तिरंगा लिए बच्चे।
616
स्वतंत्रता दिवस से पहले, 'आजादी का अमृत महोत्सव' समारोह के हिस्से के रूप में हुमायूं का मकबरा को तिरंगे की रोशनी में रंगा हुआ दिखाई दिया।
716
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपनी पत्नी सोनल शाह के साथ नई दिल्ली में 'हर घर तिरंगा' अभियान के लिए अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
816
नई दिल्ली में स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ के समारोह के लिए फुल ड्रेस रिहर्सल की गई। इस दौरान लाल किले की प्राचीर पर राष्ट्रीय ध्वज पर एक सैन्य हेलीकॉप्टर ने फूलों की बौछार की।
916
प्रयागराज में शनिवार को आजादी का अमृत महोत्सव समारोह के हिस्से के रूप में आयोजित तिरंगा यात्रा में भाग लेने के दौरान छात्र राष्ट्रीय ध्वज लेकर पहुंचे।
1016
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत अपने आवास पर तिरंगा फहराया। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराने की अपील की।
1116
उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार सुबह अद्वैत आश्रम, मायावती के प्रांगण में आश्रम के सेवा दल के साथ "हर घर तिरंगा अभियान" के अंतर्गत तिरंगा यात्रा निकाली।
1216
साउथ इंडियन फिल्मों के सुपरस्टार मोहनलाल ने अपने घर में तिरंगा फहराया। उन्होंने तिरंगे को सलामी दी। और लोगों से तिरंगा फहराने की अपील भी की।
1316
सूरत में स्वतंत्रता दिवस से पहले 'हर घर तिरंगा' मार्च के दौरान एक युवा मुस्लिम लड़के ने तिरंगा फहाराया। इस दौरान वो रैली में भी शामिल हुआ।
1416
पटना में राष्ट्रीय ध्वज को लेकर एनसीसी कैडेट ने स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर आयोजित तिरंगा यात्रा में भाग लिया।
1516
मुंबई में आजादी का अमृत महोत्सव समारोह के दौरान मरीन ड्राइव पर शुक्रवार को महिलाओं के द्वारा आयोजित शांति यात्रा।
1616
बेंगलुरु के चामराजपेट ईदगाह मैदान में स्वतंत्रता दिवस से पहले 'हर घर तिरंगा' अभियान के दौरान स्कूली छात्रों ने तिरंगा लेकर रैली निकाली।
मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।