महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे तर्क देते हैं कि देश में अचानक लॉकडाउन लागू करना गलत था। हालांकि अब उसे तुरंत नहीं हटाया जा सकता है। बता दें कि सोमवार तक देश में 24 घंटे में 6,977 नये मामले सामने आए हैं। यानी यह आंकड़ा अब 1,38,845 हो गया है। मरने वालों की संख्या भी 4,021 हो गई है। हालांकि 57,720 लोग ठीक हो चुके हैं। यह तस्वीर मुंबई की बस्ती धारावी की है। यहां कोरोना संक्रमण तेजी से फैला है।