दाही हांडी की कहानी महाभारतकालीन है। कहते हैं कि भगवान कृष्ण से माखन छुपाने के लिए वृंदावन की महिलाओं ने उसे मटकी में भरकर टांगना शुरू कर दिया था। लेकिन कान्हा अपने साथियों के साथ पिरामिड बनाकर मटकी फोड़ देते थे। यह पर्व तब से चला आ रहा है। दही हांडी में कई फिल्म सितारे शामिल होते हैं।