लॉकडाउन की सबसे 'बड़ी' दिलचस्प शादी, 4 फीट का दूल्हा, उससे एक फीट छोटी दुल्हन

Published : May 08, 2020, 04:38 PM IST

धुले, महाराष्ट्र. लॉकडाउन की ज्यादातर शादियां सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं। समाचारों में भी उन्हें जगह मिली, लेकिन यह लॉकडाउन की सबसे दिलचस्प शादी है। हालांकि पहले भी ऐसी शादियां होती रही हैं, लेकिन लॉकडाउन में हुई यह शादी सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। इसमें दुल्हन की हाइट महज 4 फीट है। वहीं, दूल्हा उससे भी एक फीट छोटा है। दूल्हे की उम्र 20 साल है, जबकि दुल्हन उससे 10 साल छोटी। दरअसल, हाइट कम होने से दोनों को अपना जीवनसाथी नहीं मिल रहा था। कहते हैं कि जोड़ियां ऊपरवाला भी तय करता है। दोनों इस शादी से खुश हैं।

PREV
15
लॉकडाउन की सबसे 'बड़ी' दिलचस्प शादी, 4 फीट का दूल्हा, उससे एक फीट छोटी दुल्हन

यह शादी धुले जिले के शिरपुर तहसील में बुधवार को हुई। दूल्हे का नाम झामरु राजेंद्र कोली है। दुल्हन का नाम नयना।

25

दूल्हा-दुल्हन ने सबको पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि शादी में लॉकडाउन का उल्लंघन नहीं होना चाहिए।

35

झामरु 10वीं तक पढ़ा है। वहीं नयना ने 12वीं की है। दोनों की शादी पहले तय हो चुकी थी, लेकिन लॉकडाउन के कारण टलती जा रही थी।

45

आखिरकार बुधवार को कुछ घरवालों की मौजूदगी में यह शादी कराई गई।

55

एक रस्म के दौरान झामरु और नयना। दोनों ने कहा कि वे खुश हैं कि उन्हें भी जीवनसाथी मिल गया।

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories