कोरोनावायरस: 800 मेहमानों को भेजा था निमंत्रण, पहुंचे सिर्फ 100, सहमे-सहमे से दिखे दूल्हा-दुल्हन

Published : Mar 21, 2020, 02:07 PM IST

मुंबई. कोरोनावायरस ने मानों सारी दुनिया में एक साथ कर्फ्यू लगा दिया है। सबकुछ धीरे-धीरे सूना होता जा रहा है। भारत में बेशक अभी कोरोनावायरस के 275 मामले ही सामने आए हैं, लेकिन लोग अलर्ट नहीं हुए, तो स्थिति बहुत जल्द अमेरिका और चीन जैसी हो जाएगी। बहरहाल, ये यह शादी मुंबई के भांडुप में देखने को मिली। यहां क्या घराती और क्या बराती..सबने एक-दूसरे को दूर से ही दुआ-सलाम किया। इस शादी में करीब 800 मेहमानों को बुलाया गया था, लेकिन पहुंचे सिर्फ 100 लोग। हालांकि परिजन इस शादी को टालना चाहते थे, लेकिन फिर विचार-विमर्श के बाद इसे सीमित दायरे में करने का फैसला लिया गया। शादी में दूल्हा-दुल्हन के अलावा बाकी लोग भी मास्क पहने हुए थे। वरमाला और 7 फेरे के वक्त भी दूल्हा-दुल्हन ने मास्क नहीं उतारा। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने शादियां टालने की अपील की है।  

PREV
15
कोरोनावायरस:  800 मेहमानों को भेजा था निमंत्रण, पहुंचे सिर्फ 100, सहमे-सहमे से दिखे दूल्हा-दुल्हन
दूल्हे सतीश ने बताया था कि कोरोनावायरस के चलते उनकी शादी एकदम फीकी पड़ गई। यहां दोनों पक्षों ने मेहमानों के लिए मास्क का इंतजाम किया था। पंडित भी मास्क पहने हुए थे।
25
बता दें कि महाराष्ट्र में शुक्रवार को इस वायरस के 52 मामले सामने आए थे। महाराष्ट्र के चार शहरों मुंबई, पुणे, नागपुर और पिंपरी चिंचवड़ को लॉकडाउन कर दिया गया है।
35
कोटकपूरा, पंजाब. कोरोनावायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने दुनियाभर में सख्ती अपनाई जा रही है। इसी चेकिंग में एक महिला अपनी 5 महीने की बेटी के संग दुबई एयरपोर्ट पर फंस गई। NRI महिला फरीदकोट जिले के जीवनवाला गांव की रहने वाली है। वो कनाडा के सरी शहर मे वर्क परमिट पर रहती है। 19 मार्च को उसकी कनाडा के लिए वाया दुबई फ्लाइट थी। महिला जब दुबई एयरपोर्ट पहुंची, तो अधिकारियों ने उसे रोक लिया। नवनीत कौर कुछ समय पहले अपने परिजनों से मिलने इंडिया आई थीं। अब वे वापस कनाडा लौट रही थीं। नवनीत की डेढ़ साल पहले ही शादी हुई है। उनकी 5 महीने की यह बेटी है। बेटी का जन्म कनाडा में हुआ, लिहाजा उसे वहां की नागरिकता मिल चुकी है। दुबई में अधिकारी बोले कि नागरिकता के हिसाब से सिर्फ बच्ची कनाडा जा सकती है, लेकिन नवनीत नहीं। यह सुनकर नवनीत रो पड़ीं। उन्हें कुछ समझ नहीं आया कि वे क्या करें? फिर उन्होंने यहां विधायक कुलतार सिंह संधवा और सांसद भगवंत मान को कॉल किया। इस तरह उन्हें वापस इंडिया भेजा गया। बताते हैं कनाडा में फिलहाल स्थानीय नागरिक ही जा सकते हैं। वीजा पर वहां जाने वालों की एंट्री अभी रोक दी गई है।
45
हाईअलर्ट के बावजूद खुले हैं मसाज सेंटर: यह मामला जालंधर का है। देश में हाईअलर्ट के बावजूद जालंधर में थाइलैंड की लड़कियां मसाज पार्लर में काम रही हैं। जबकि प्रशासन ने सभी संस्थानों को बंद करने के निर्देश दिए हैं। बताते हैं कि ये लड़कियां टूरिस्ट वीजा पर यहां आकर मसाज पार्लर में काम करती हैं। यह भी सामने आया है कि इन मसाज पार्लरों के मालिक मोबाइल पर मैसेज भेजकर ग्राहकों को चोरी-छुपे पार्लर आने को कह रहे हैं।
55
द इकोनॉमिस्ट ने कोरोना से दुनिया पर पड़े प्रभाव का विश्लेषण किया है। मैग्जीन के मुताबिक, भारत में संक्रमित लोगों की संख्या अधिक हो सकती है, लेकिन कम लोगों की स्क्रीनिंग होने से सही संख्या सामने आना अभी बाकी है।

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories