देश के 9 राज्यों में बाढ़ ने बरपाया कहर, 238 लोगों की मौत, देखें खतरा दिखातीं तस्वीरें

Published : Aug 14, 2019, 12:03 PM IST

 मुंबई. भारी बारिश के चलते देश के 9 राज्यों में जिंदगी बेपटरी हो गई है। बाढ़ प्रभावित राज्यों में अब तक करीब 238 लोगों की मौत हो चुकी है। सबसे बुरे हालात केरल में हुए। यहां 92 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ीं।  मौसम विभाग ने गुजरात-उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान सहित जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक के तटीय क्षेत्र, विदर्भ, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी।

PREV
16
देश के 9 राज्यों में बाढ़ ने बरपाया कहर, 238 लोगों की मौत, देखें खतरा दिखातीं तस्वीरें
केरल में बाढ़ से सबसे अधिक 92 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। यहां लगातार बारिश के चलते हजारों लोग प्रभावित हुए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन के जरिए लोगों को लगातार सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा रहा है। यहां 2 लाख 87 हजार से अधिक लोगों की जिंदगी तबाह हो गई। बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए 1654 से अधिक राहत शिविर शुरू किए गए हैं। सबसे अधिक 18 मौतें वायनाड में हुईं।
26
कर्नाटक के हालात: कर्नाटक में बाढ़ से 54 लोगों की मौत हुई है। यहां NDRF और SDRF की टीमें लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं। कर्नाटक सरकार ने राहत कार्यों के लिए 3,000 करोड़ रुपए की सहायता मांगी है। यहां 14,000 से ज्यादा मकानों को नुकसान पहुंचा है। कर्नाटक में 624 राहत शिविरों में करीब 1,57,498 लोगों को शरण मिली हुई है।
36
उधर, महाराष्ट्र के कई इलाके अब भी बाढ़ के कहर से हजारों लोग प्रभावित हैं। यहां अब तक 32 से ज्यादा लोगों की जान गई है। यहां भी NDRF और सेना के जवान रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं।
46
मध्य प्रदेश में बाढ़ से करीब 32 लोगों की मौत हुई है। मौसम विभाग ने अगले 2-3 दिनों में प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
56
राजस्थान में 14 से 16 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। यहां पिछले कुछ दिनों से जारी बारिश के चलते कई इलाकों में बाढ़ आई हुई है।
66
दिल्ली-एनसीआर में भी मानसून सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक अच्छी बारिश की संभावना जताई है। यहां 14, 17, 18 अगस्त के लिए ओरेंज अलर्ट और 15 व 16 के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। 15 अगस्त को भारी बारिश का अलर्ट है।

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories