महाराष्ट्र के Hospital में आग का तांडव: क्यों नहीं लगता ब्रेक..जानिए इस साल कहां-कहां लगी और कितनी हुईं मौत

Published : Nov 06, 2021, 03:19 PM ISTUpdated : Nov 06, 2021, 05:48 PM IST

अहमदनगर. महाराष्ट्र के अहमदनगर में सिविल अस्पताल (ahmednagar district hospital के आईसीयू वार्ड में भीषण आग ( fire in icu ward ) लग गई। जिसमें 11 कोरोना मरीजों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं कई के झुलनसे की खबर है। दुखद बात यह है कि मरने वाले सभी कोरोना के मरीज थे। महाराष्ट्र के अस्पतालों में आग लगने की यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी आए दिन ऐसी खबरें लगातार सामने आती रही हैं। आग लगने की वजह चाहे शॉर्ट-सर्किट हो या फिर ऑक्सीजन टैंक लीक। लेकिन इन सबके बाद भी प्रशासन अलर्ट नहीं रहता है। आलम यह होता है कि अस्पतालों में आग बुझाने के पर्याप्त संसाधन भी नहीं रहते हैं। पढ़िए महाराष्ट्र में आग बनी काल जिसमें समा गईं कई जिंदगियां...

PREV
15
महाराष्ट्र के Hospital में आग का तांडव: क्यों नहीं लगता ब्रेक..जानिए इस साल कहां-कहां लगी और कितनी हुईं मौत

आग का पहला मामला:  बता दें कि प्रशासन के तमाम प्रयास के बाद भी महाराष्ट्र के किसी ना किसी अस्पताल में आग लगने की खबर  हमें पढ़ने, सुनने और देखने को मिलती है। इससे पहले इसी साल अप्रैल माह में मुंबई के विजय वल्लभ कोविड अस्पताल में भीषण आग लगी थी। जिसमें 13 लोगों की मौत हुई थी। यह आग हॉस्पिटल के आईसीयू के एयर कंडिशनर में ब्लास्ट के बाद लगी थी।

25

आग का दूसरा मामला: वहीं साल के शुरूआत जनवरी 2021 में ही भंडारा के एक सरकारी अस्पताल में आग लगी थी। यह आग बच्चों के न्यूबोर्न केयर यूनिट में लगी थी। जिसके चलते 10 नवजात बच्चों की मौत हो गई थी। 

35

आग का तीसरा मामला: अग्निकांड की यह घटना इसी साल मार्च के महीने का है। जहां 26 मार्च को मुंबई के भांडुप इलाके में एक मॉल की तीसरी मंजिल पर बने कोविड हॉस्पिटल में आधी रात को आग लगी थी। इस हादसे में करीब 10 लोगों की मौत हुई थी।

45

आग का चौथा मामला: यह घटना 21 अप्रैल को नासिक के सरकारी अस्पताल में घटी थी। इस दौरान अस्पताल में ऑक्सीजन टैंक लीक होने से सप्लाई 30 मिनट रुकी रही थी। जिसके चलते भर्ती 24 मरीजों की मौत हो गई थी।
 

55

वहीं इसी साल महाराष्ट्र से बाहर गुजरात के भरूच में बने एक कोविड अस्पताल में भी भीषण आग लगी थी। जिसमें 18  लोगों की मौके पर ही जलकर मौत हो गई थी। जान गंवाने वालों में 16 मरीज और 2 नर्स शामिल थीं। यह हादसा देर रात को हुआ था।

Recommended Stories