मुंबई, महाराष्ट्र. मायानगरी में पिछले दिनों से लगातार बारिश ने हाहाकार मचा दिया है। लैंडस्लाइड से रास्ते जाम हो गए। घरों में पानी भर गया, रेलवे ट्रैक डूबने से ट्रेनें रोकी गईं हैं। मौसम विभाग के अनुसार 46 वर्ष बाद अगस्त में मुंबई में ऐसी बारिश हुई है। निचले इलाके डूबे हुए हैं। मौसम विभाग ने आगे भी इसी तरह की बारिश का अलर्ट जारी किया है। कोल्हापुर, रायगढ़ और रत्नागिरी में भारी बारिश चलते नदियों में जल स्तर तेजी से बढ़ रहा है। किसी भी आपदा से निपटने एनडीआरएफ की 16 टीमें राज्यभर में तैनात की गई हैं। अकेले 4 टीमें कोल्हापुर भेजी गई हैं। पेडर रोड पर तूफानी हवाओं की वजह से पहाड़ का एक हिस्सा टूटकर सड़क पर बिखर गया। घटनास्थल पर सीएम उद्धव ठाकरे के साथ राज्य मंत्री आदित्य ठाकरे भी पहुंचे। मुंबई में 107 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। इससे समुद्र की लहरें खतरनाक तरीके से उछाल भरने लगीं। आगे देखें कुछ तस्वीरें...
मौसम विभाग ने आगे भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
815
बारिश में डूबी मुंबई की सड़कें।
915
बारिश और हवाओं के कारण लैंडस्लाइड।
1015
मुंबई में 107 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं।
1115
निचले इलाकों के घरों में घुसा पानी।
1215
मुंबई की सड़कें बनीं समुंदर।
1315
एनडीआरएफ की टीमें लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेज रही हैं।
1415
तेज हवाओं और बारिश के चलते पेड़ उखड़ने से भारी नुकसान।
1515
पेड़ उखड़ने से कई वाहन क्षतिग्रस्त।
मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।