नागपुर : अगर आप खाने के शौकिन हैं तो रेस्टोरेंट ऑन व्हील्स में आप शाही खाने का आनंद उठा सकते हैं। भारतीय रेलवे (Indian Railway) के एक कोच के लुक को रेस्टोरेंट का रुप दिया गया है। मुंबई सेंट्रल के बाद अब नागपुर (Nagpur) रेलवे स्टेशन के बाहर यह रेस्टोरेंट बनाया गया है। इसका नाम है रेस्टोरेंट ऑन व्हील्स। इस रेस्टोरेंस का इंटीरियर हर किसी को पसंद आ रहा है। लोग फैमिली के साथ पहुंच रहे हैं। इस रेस्टोरेंस को तैयार करने में लोकल संस्कृति का विशेष ध्यान रखा गया है। जिसकी ओर लोग आकर्षित हो रहे हैं। देखिए Photos...
हल्दीराम की तरफ से यह रेस्टोरेंट खोला गया है। रेस्टोरेंस के अंदर के लुक को काफी शानदार तरीके से तैयार किया गया है। अंदर एक डाइनिंग हॉल भी है। रेस्टोरेंट में आप नॉर्थ और साउथ इंडिया फूड का स्वाद ले सकते हैं। यहां हर तरह के खाने के आईटम्स मिल जाएंगे।
26
कोच के असली आकर्षण को बनाए रखने के लिए बाहर से इसके रंग में कोई बदलाव नहीं किया गया है। रेस्टोरेंट में बैठने पर फ्लावर डिजाइन, लैंप आपको गजब का लुक दिखाएंगी। नागपुर में यह इस तरह का पहला रेस्टोरेंट है।
36
रेलवे स्टेशन के वेस्ट साइड वाले गेट के पास बनाए गए इस कोच में एक साथ 40 लोग बैठ सकते हैं। इसमें वो सारी सुविधाएं मिल जाएंगी जो एक रेस्टोरेंट में होती हैं। यह रेस्टोरेंट 24 घंटे खुला रहता है।
46
रेस्टोरेंट में स्वीट कॉर्नर, सॉफ्टी कॉर्नर, पैक नमकीन की भी व्यवस्था है। रेस्टोरेंट में 52 कर्मचारी हैं, जो 8-8 घंटे की तीन शिफ्ट में काम करते हैं। यहां आइसक्रीम का भी आनंद उठा सकते हैं।इस रेस्टोरेंट में आने वालों की सुरक्षा की खास ख्याल रखा जा रहा है। यहां COVID-19 के सभी प्रोटोकॉल का पालन किया जाता है। यह भारत में हल्दीराम के सबसे अनोखे आउटलेट्स में से एक है।
56
छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पर मुंबई के पहले रेस्तरां की सफलता ने भारतीय रेलवे को ऐसे और रेस्तरां शुरू करने के लिए बढ़ावा दिया था। रेलवे ने कुर्ला लोकमान्य तिलक टर्मिनस में भी ऐसा ही एक रेस्तरां शुरू करने की योजना बनाई है और इसका नाम बोगी वोगी रखा है। कल्याण स्टेशन, लोनावाला, नेरल, चिंचवड़, मिराज और इगतपुरी सहित अन्य स्थानों पर इस तरह के और रेस्टोरेंट बनाने की योजना है।
66
रेलवे नागपुर मंडल की प्रबंधक ऋचा खरे कहती हैं कि मुझे उम्मीद है कि लोग इसे पसंद करेंगे। अगर यह लोगों को भाता है तो हम बाकी के जिलों में भी ऐसे ही रेस्तरां खोलेंगे। ताकि बड़ी संख्या में लोग इसका लुत्फ उठा सकें।
मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।