मुंबई. देश में सबसे अधिक कोरोना संक्रमित हैं, तो वो है महाराष्ट्र। यहां करीब 83 हजार संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 37 हजार से ज्यादा रिकवर कर चुके हैं। लेकिन 2900 से ज्यादा की मौत हो चुकी है। अगर पूरे भारत का आंकड़ा देखें, तो संक्रमितों की संख्या 2.77 लाख हो चुकी है। हालांकि इनमें से 1.35 लाख ठीक हो चुके हैं, लेकिन 7745 की मौत हो चुकी है। इन सबके बीच मुंबई की धारावी से एक अच्छी खबर भी आ रही है। यहां अब संक्रमितों की संख्या कम हो रही है। देश में अनलॉक-फेज एक होने के बाद लापरवाहियां भी सामने आ रही हैं। मुंबई जैसे महानगर में लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने में लापरवाही कर रहे हैं। ये तस्वीरें दिखाती हैं कि भीड़ में चंद लोग ही कोरोना गाइडलाइन का पालन कर रहे हैं, बाकी अपनी और दूसरों की जिंदगी खतरे में डाल रहे हैं। आइए पहले जानते हैं मुंबई की धारावी की स्थिति..
मुंबई की धारावी बस्ती कोरोना का हॉटस्पाट बनकर सामने आई थी। दो महीने पहले तक यहां स्थिति विस्फोटक थी, लेकिन अब काबू में है। यहां प्रशासन ने 5000 लोगों की टीम लगाई थी। इनमें डॉक्टर, नर्स, नगर निगम के कर्मचारी और वॉलंटियर्स शामिल हैं। मई में यहां 1,400 मामले मिले थे। ये अप्रैल के मुकाबले 380 प्रतिशत ज्यादा थे। यानी मई में जहां संक्रमितों की दर 47 थी, तो जून में यह सिर्फ 27 प्रतिशत रह गई। अप्रैल में यहां अप्रैल में यहां 369 कोरोना संक्रमित मिले थे। पूरे मुंबई में अकेले यहां से 4.4 प्रतिशत संक्रमित मिले थे। लेकिन कोरोना वॉरियर्स की टीम की मेहनत से अब यह आंकड़ा थमता जा रहा है। लेकिन यह तस्वीर चौंकाती है। अनलॉक होते ही लोग कैसे सैर-सपाटे को निकले कि सोशल डिस्टेंसिंग को भूल गए। आगे देखें कुछ और तस्वीरें...
210
अनलॉक होते हुए लोग मार्निंग वॉक पर निकल पड़े। हालांकि ज्यादातर मास्क लगाए हुए थे, लेकिन भीड़ के चलते सोशल डिस्टेंसिंग का ठीक से पालन नहीं हो सका।
310
लोग मासूम बच्चों को लेकर घूमने निकल पड़े। जबकि बच्चों का संक्रमण से ज्यादा खतरा है।
410
ऐसी भीड़ संक्रमण को बढ़ावा देती है।
510
मुंबई में डोर-टू-डोर चेकअप हो रहा है। यह अच्छी बात है।
610
धारावी में 5000 वॉलंटियर्स की टीम ने कोरोना संक्रमण को रोका।
710
संक्रमण से बचने मास्क लगाना जरूरी है।
810
सोशल डिस्टेंसिंग के बीच पीछे खड़े लोग लापरवाही करते दिखे।
910
मुंबई के कई समुद्र तट अभी यूं सुनसान पड़े हैं।
1010
धारावी में लोगों का चेकअप करने मौजूद टीम।
मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।