पूर्व डॉन की बेटी दादा कोंणके के परिवार में ब्याही, 5 स्टार होटल के बजाय चाॅल में हुए 7 फेरे

Published : May 09, 2020, 11:49 AM ISTUpdated : May 09, 2020, 01:49 PM IST

मुंबई. कोरोना संक्रमण ने अच्छे-खासों की 'हेकड़ी' निकालकर रख दी है। बीमारी अमीर-गरीब, कमजोर या डॉन..किसी को नहीं देखती। संक्रमण को रोकने इन दिनों लॉकडाउन चल रहा है। मुंबई में तो संक्रमण की हालत अच्छी नहीं। लिहाजा, पूर्व अंडरवर्ल्ड डॉन अरुण गवली को अपनी बेटी की शादी भी सिर्फ 10 मेहमानों की मौजूदगी में करनी पड़ी। पहले यह शादी 29 मार्च को 5 स्टार होटल में भव्य तरीके से प्लान की गई थी, लेकिन लॉकडाउन को देखते हुए सारी योजना बदलनी पड़ी। यह शादी शुक्रवार को मुंबई की दगड़ी चॉल में हुई। बता दें कि अरुण गवली उर्फ 'डैडी' की बेटी योगिता की शादी मराठी फिल्मों के अभिनेता अक्षय वाघमारे से हुई है। अक्षय मराठी फिल्मों के लोकप्रिय अभिनेता रहे दिवंगत दादा कोंणके के परिवार से ताल्लुक रखते हैं। शादी में दोनों परिवारों से 5-5 लोग मौजूद थे। सभी ने मास्क पहने हुए थे।  

PREV
18
पूर्व डॉन की बेटी दादा कोंणके के परिवार में ब्याही, 5 स्टार होटल के बजाय चाॅल में हुए 7 फेरे

अक्षय और योगिता की सगाई दिसंबर में हुई थी। अक्षय की फैमिली पुणे में रहती है। शादी के बाद दम्पती पुणे के लिए रवाना हो गए। इसके लिए उन्होंने पुलिस से परमिशन ले ली थी।
 

28

इस शादी के लिए गवली ने पहले ही पुलिस से परमिशन ले ली थी। उन्हें दोनों पक्षों से 5-5 लोगों के आने की अनुमति दी गई थी।

38

अक्षय ने बताया कि लॉकडाउन खत्म होने के बाद वे रिसेप्शन देंगे। बता दें कि मंगलवार रात ही इस शादी की ऑनलाइन परमिशन मिली थी और 8 मई को यह शादी हो गई।

48

अक्षय और योगिता पिछले 5 सालों से एक-दूसरे के संपर्क में थे। घरवाले भी दोनों की जल्द शादी कराने के पक्ष में थे।

58

योगिता गवली की सबसे छोटी बेटी है। वो वकालात करती है। इसके अलावा उसका एक एनजीओ भी है। गवली की बड़ी बेटी गीता पॉलिटिक्स में है। वहीं भाई महेश बिल्डर।

68

अक्षय और योगिता ने कहा कि लॉकडाउन के कारण वे मेहमानों को नहीं बुला सके, लेकिन यह शादी भी यादगार रही।

78

बता दें कि गवली इसी 27 फरवरी को जेल से पैरोल पर बाहर आए हैं। उन पर मुंबई में शिवसेना के पार्षद कमलाकर जामशांडेकर की हत्या का इल्जाम है। गवली 2012 से जेल में थे।

88

उल्लेखनीय है कि गवली दूध बेचा करते थे। फिर दाउद इब्राहिम से जुड़ गए। अपने भाई की हत्या के बाद गवली ने खुद का गैंग बना लिया था। 1993 में मुंबई बम धमाकों के बाद दाऊद के देश से भाग जाने के बाद मुंबई पर गवली का राज चलने लगा। गवली मुंबई की दगड़ी चॉल का रहने वाला है। वर्ष, 2017 में आई 'डैडी' गवली के जीवन पर ही बनी थी। इसमें अर्जुन रामपाल मुख्य भूमिका में थे।

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories