इतनी जोर से रोया यह बच्चा कि 'भगवान' के कानों तक पहुंच गई आवाज और जिंदगी जीत गई

Published : Sep 26, 2019, 04:47 PM IST

पुणे. ये कुछ तस्वीरें जिंदादिली का सबूत हैं। पुणे में दो दिनों से भारी बारिश के चलते कई इलाकों में बाढ़ आई हुई है। रेस्क्यू टीम 11,000 लोगों का रेस्क्यू कर चुकी है। जगह-जगह पानी भरा हुआ है। घर जमींदोज हो गए हैं। अलग-अलग घटनाओं में 12 लोगों की मौत की खबर है। कहते हैं कि अगर जिंदगी बाकी हो, तो मौत भी उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकती। यह 10 महीने का बच्चा भी इसी का उदाहरण है। बड़े लोग तो चिल्ला-चिल्लाकर मदद मांग सकते हैं, लेकिन यह मासूम रेस्क्यू टीम से अपने लिए मदद कैसे मांगता‌? लेकिन बच्चे ने मदद मांगी, वो भी जोर से रो-रोकर। बच्चा अकेला घर में फंस गया था। वो इतनी जोर से रो रहा था कि रेस्क्यू टीम के कानों तक आवाज पहुंच ही गई।   

PREV
16
इतनी जोर से रोया यह बच्चा कि 'भगवान' के कानों तक पहुंच गई आवाज और जिंदगी जीत गई
भारी बारिश के चलते पुणे के मित्रमंडल चौराहे का पूरा एरिया पानी में डूब गया था। पुणे महानगर पालिका और फायर ब्रिगेड की जाबांज टीम पूरी मुस्तैदी से रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी थी। तभी उनके कानों में इस बच्चे के रोने की आवाज सुनाई पड़ी। बच्चा इतनी जोर से रो रहा था कि सबके कान खड़े हो गए। वे फौरन उस दिशा में आगे बढ़े। आवाज एक घर से आ रही थी, जिसके आसपास पानी भरा हुआ था। टीम के कुछ सदस्य तैरकर घर के अंदर पहुंचे। देखा यह बच्चा वहां बैठा रो रहा था। बच्चे के परिजनों के बारे में अभी कोई खबर नहीं है। बहरहाल, रेस्क्यू टीम उसे एक टब में बैठाकर बाहर निकाल लाई। इसके बाद बच्चा चुप हो गया।
26
यह तस्वीर भी भारी बारिश के बीच अपनी ड्यूटी निभाते एक पुलिसकर्मी की है। पुलिसकर्मी इसलिए मुस्तैदा खड़ा रहा, ताकि लोग बाढ़ वाली दिशा में न चले जाएं। पुलिसवाले के चेहरे पर जरा-सी भी सिकन नहीं थी। उसे अपनी जिंदगी से ज्यादा दूसरों की फिक्र थी।
36
बुधवार को भारी बारिश के चलते जगह-जगह बाढ़ देखी गई। गाड़ियां यूं बह गईं, मानों कोई लकड़ी हों। कई जगहों पर गाड़ियां यूं पड़ी मिलीं, जैसे कोई कचरे के ढेर हों।
46
इस बीच 10,500 लोगों को रेस्क्यू किया गया। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। NDRFकी टीमें पुणे में और बारामती में तैनात हैं। अलर्ट के चलते स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है।
56
बाढ़ के बाद शहर में ऐसे हालात देखे गए। जगह-जगह बहकर आईं गाड़ियां लावारिश पड़ी हुई थीं। बाढ़ के कारण भारी नुकसान की आशंका है।
66
बाढ़ में बहकर आईं कारें और अन्य बड़े वाहन एक जगह ऐसे पड़े थे, मानों किसी कचरा घर में कोई उन्हें फेंककर चला गया हो। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Recommended Stories