शौक से लड़ाई: गोल्डमैन को कपड़े का मास्क पसंद नहीं आया, तो सोने का बनवा लिया

पुणे, महाराष्ट्र. कोरोना संक्रमण से बचने मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है। कुछ लोगों को मास्क पहनना बोझ लग रहा है, लेकिन एक ये शख्स हैं, जिन्होंने मास्क को भी अपने शौक में शामिल कर लिया। ये हैं पुणे के रहने वाले शंकर कुराडे। ये हमेशा करीब तीन किलो सोना पहनकर घर से निकलते हैं। इसलिए इन्हें गोल्डमैन भी कहा जाता है। इनके गले में सोनी की मोटी चेन, दसों उंगुलियों में अंगूठियां और कलाई में मोटा ब्रेसलेट हमेशा रहता है। अब इन्होंने करीब साढ़े पांच तोला सोने से मास्क बनवाया है। इसकी लागत 2 लाख 90 हजार रुपए आई है। मास्क छिद्रयुक्त है, ताकि सांस ली जा सकी। शंकर के कहते हैं कि यह संक्रमण को रोकने में सक्षम है। शंकर बताते हैं कि उन्होंने टीवी पर कोल्हापुर के किसी आदमी को चांदी का मास्क पहने देखा था। बस, उन्होंने सोने का मास्क बनवा लिया। सुनार को इसे बनाने में करीब हफ्तेभर का समय लगा।
 

Asianet News Hindi | Published : Jul 3, 2020 12:03 PM IST

17
शौक से लड़ाई:  गोल्डमैन को कपड़े का मास्क पसंद नहीं आया, तो सोने का बनवा लिया

शंकर को बिना सोना पहने कभी किसी ने बाहर निकलते नहीं देखा। वे कहते हैं कि उन्हें सोने से प्यार है।

27

शंकर बताते हैं कि उनके परिजनों को भी गोल्ड पसंद है। अगर वे लोग भी सोने का मास्क चाहेंगे, तो बनवा देंगे।
 

37

शंकर यह दावा नहीं करते कि गोल्ड का मास्क कोरोना संक्रमण को रोकने में सक्षम है या नहीं। पर वे यह जरूर कहते हैं कि जब मास्क पहनना ही है, तो क्यों न अपना शौक भी पूरा कर लिया जाए। आगे देखें कुछ डिजाइनर मास्क...

47

मास्क पहनना कई देशों में अनिवार्य कर दिया गया है। इसलिए मार्केट में भी अब डिजाइनर मास्क आने लगे हैं। यह तस्वीर नीदरलैंड की है।
 

57

यह तस्वीर लंदन की है।

67

यह तस्वीर कोलकाता की है। दुल्हनों के लिए मार्केट में ड्रेस से मैच करते मास्क आने लगे हैं।

77

यह तस्वीर बर्लिन की है। मॉडल भी मास्क को लेकर जागरूकता लाने रैम्प पर उन्हें पहनकर आ रही हैं।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos