8 महीने की गर्भवती होने पर भी जनता की ड्यूटी निभाने मुस्कराते हुए विधानसभा पहुंचीं 30 साल की ये विधायक

मुंबई. आमतौर पर 7 महीने की गर्भवती होने पर महिलाओं को डॉक्टर आराम करने की सलाह देते हैं, ताकि डिलीवरी ठीक से हो। जच्चा-बच्चा स्वस्थ रहे। लेकिन महाराष्ट्र के बीड से भाजपा विधायक नमिता मूंदड़ा ने जनता के प्रति अपने दायित्वों को ध्यान में रखकर 8 महीने की गर्भवती होने के बावजूद विधानसभा के बजट सत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। जब नमिता विधानसभा परिसर पहुंचीं, तो उन्हें देखकर बाकी विधायक और मीडियाकर्मी हैरान रह गए। हालांकि जब नमिता ने मुस्कराते हुए सबको नमस्कार किया..तो सबने दुगुनी मुस्कराहट के साथ उनका स्वागत किया। हर पार्टी के विधायक नमिता की तारीफ करते देखे गए। माना जा रहा है कि नमिता ऐसी पहली विधायक हैं, जिन्होंने गर्भवती होने के बावजूद विधानसभा की कार्यवाही में हिस्सा लिया। उल्लेखनीय है कि नमिता महाराष्ट्र सरकार के बजट सत्र में शामिल होने पहुंची थीं। जानिए पूरी कहानी...

Asianet News Hindi | Published : Feb 29, 2020 10:58 AM IST

17
8 महीने की गर्भवती होने पर भी जनता की ड्यूटी निभाने मुस्कराते हुए विधानसभा पहुंचीं 30 साल की ये विधायक
30 साल की नमिता मूंदड़ा ने इस मौके पर कहा कि बजट सत्र में शामिल होना उनका कर्त्तव्य था, जनता के प्रति जिम्मेदारी थी। उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र विधानसभा का बजट सत्र शुक्रवार से शुरू हुआ है।
27
इस विधायक ने मुस्कराते हुए कहा कि प्रेग्नेंसी कोई बीमारी नहीं है। नमिता प्रेग्नेंसी को जीवन का एक हिस्सा मानती हैं। बता दें कि नमिता जिस विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करती हैं, वो भ्रूण हत्या की वजह से खासा बदनाम है। अब नमिता की यह पहल लोगों की सोच बदलेगी, ऐसा बाकी विधायकों का मानना है।
37
माना जा रहा है कि नमिता मूंदड़ा महाराष्ट्र विधानसभा में शामिल होने वाली पहली गर्भवती विधायक हैं। संभवत: 8 महीने की गर्भवती होने के बावजूद विधानसभा की कार्यवाही में शामिल होने वालीं वे देश की पहली विधायक भी हो सकती हैं।
47
याद रहे कि विधानसभा इलेक्शन-2019 में नमिता को राकांपा ने टिकट दिया था। हालांकि उन्होंने बाद में भाजपा ज्वाइन कर ली और फिर बीड से इलेक्शन भी जीता था।
57
नमिता ने कहा कि वे भी दूसरी गर्भवती महिलाओं की तरह डॉक्टर की सलाह का पालन करती हैं। लेकिन काम करते हुए भी वे अपना ध्यान बखूबी रख सकती हैं।
67
बी.ऑर्क से ग्रेजुएट नमिता ने विधानसभा इलेक्शन में अपना प्रोफेशन बिजनेस बताया था। वे अपने क्षेत्र खासकर महिलाओं में काफी लोकप्रिय हैं।
77
नमिता ने बी.ऑर्क की पढ़ाई मुंबई के कमला रहेजा विद्यानिधि इंस्टीट्यूट फॉर ऑर्किटेक्चर से वर्ष-2012 में पूरी की थी।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos