ससुर-बहू और साजिश: ससुर ने कॉन्ट्रैक्ट किलर को दी बहू की सुपारी..लेकिन खुद गंवानी पड़ी जान

Published : Dec 08, 2020, 09:57 AM IST

पुणे, महाराष्ट्र. खेड़ तहसील के सिद्धगांव में एक बुजुर्ग की हत्या का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मृतक ने अपनी बहू की हत्या की सुपारी दी थी। लेकिन जब किलर अपने काम को अंजाम नहीं दे पाया, तो बुजुर्ग अपने पैसे मांगने दबाव बना रहा था। पैसा न लौटाना पड़े, इसलिए किलर ने उसे ही मार डाला। विनायक पादंमन नाम के शख्स की लाश रविवार को खेत में मिली थी। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से देसी कट्टा और 9 जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। पुलिस की पड़ताल में सामने आया कि  सिद्धगांव निवासी विनायक के बेटे अजित ने पहली पत्नी के रहते हुए 2 साल पहले दूसरी शादी कर ली थी। इस बात से बाप-बेटे में तनाव हो गया था। बेटा अपनी दूसरी पत्नी के साथ गायब है। विनायक ने दूसरी बहू को रास्ते से हटाने आरोपियों को 1.34 लाख की सुपारी दी थी। इस मामले में अविनाश बबन राठौड़, मोहम्मद शहजाद इस्लाम उर्फ छोटू और मोहम्मद वसीम जब्बार को पकड़ा गया है। आगे पढ़ें इसी घटना के बारे में...

PREV
15
ससुर-बहू और साजिश: ससुर ने कॉन्ट्रैक्ट किलर को दी बहू की सुपारी..लेकिन खुद गंवानी पड़ी जान

अजीत अपनी दूसरी पत्नी के साथ गायब था। किलर उन्हें खोज नहीं पा रहे थे। विनायक आरोपियों पर लगातार दबाव बना रहा था। वो उन्हें पैसा लौटाने के लिए धमकाने लगा। इसी डर से हत्यारों ने उसे ही रास्ते से हटा दिया। पुलिस ने जब विनायक के मोबाइल की जांच की, तब हत्यारों के नंबर मिले। आगे पढ़ें-लेडी PSI ने सर्विस रिवाल्वर से खुद को मारी गोली, सुसाइट नोट में लिखा-जीना मुश्किल है

25

सूरत, गुजरात. यह मामला शनिवार को सामने आया था। पारिवारिक विवाद में महिला पीएसआई ने सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर खत्म कर लिया। घटना के वक्त उसका एक साल का बेटा दूसरे कमरे में सो रहा था। हैरानी की बात यह है कि शनिवार को ही उसकी मैरिज एनिवर्सरी थी। अनिता जोशी सूरत के उघना पुलिस थाने में पदस्थ थीं। उन्होंने शनिवार दोपहर फालसावाडी स्थित अपने सरकारी क्वार्टर में सर्विस रिवॉल्वर से कनपटी में गोली मारी। पुलिस को घटनास्थल से सुसाइट नोट मिला है। इसमें लिखा है कि 'जीना मुश्किल है, मेरी मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं!'  घटना के समय अनिता के पति काम के सिलसिले में बाहर थे। आगे पढ़ें-पति-पत्नी और वो: एक्टिवा से जैसे ही ड्यूटी के लिए निकली नर्स, कार से पीछा करने लगा पति

35

वडोदरा, गुजरात. पति को शक था कि उसकी पत्नी का किसी के साथ अफेयर है। पत्नी शहर के गोत्री हास्पिटल में नर्स थी। वो नाइट ड्यूटी करती थी। पति को यह रास नहीं आता था। उसने कई बार दिन की शिफ्ट कराने का दवाब डाला, लेकिन पत्नी ने बात अनसुनी की दी। आखिरकार गुरुवार रात पति के सिर पर खून सवार हो गया और उसने फिल्मी स्टाइल में पत्नी की सुनसान जगह पर हत्या कर दी। पत्नी अपने एक्टिवा से ड्यूटी के लिए निकली थी। पति कार से उसका पीछा करने लगा। रास्ते में उसने चलती कार से ही एक्टिवा चला रही पत्नी के सिर में लोहे की रॉड से घातक प्रहार किया। पत्नी यह वार सह नहीं पाई और उसकी मौत हो गई। शिल्पाबेन नामक नर्स की लाश गुरुवार रात वीआईपी रोड पर पड़ी मिली थी। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर शुक्रवार को पति को इस हत्याकांड में अरेस्ट कर लिया। आगे पढ़ें-ट्रिपल सुसाइड: मरने से पहले गर्भवती ने बूढ़ी मां और मासूम बेटी के साथ ली सेल्फी, फिर मौसी को किया वीडियो कॉल
 

45

तरनतारन, पंजाब.  कुछ दिन पहले तेगबहादुर नगर में बुधवार रात 9 महीने की गर्भवती ने अपनी बूढ़ी मां और मासूम बेटी के साथ जहर खाकर जान दे दी थी। मरने से पहले महिला ने तीनों के साथ एक सेल्फी खींची थी। यह सेल्फी महिला ने अपनी मौसी को भेजी थी। इस मामले में खुलासा हुआ है कि महिला अपने दूसरे पति से भी परेशान थी। वो उसके चरित्र पर शक करता था। डीएसपी सुच्चा सिंह बल्ल ने बताया कि गर्भवती गीतइंद्र कौर के पिता अजीत सिंह पंजाब रोडवेज में इंस्पेक्टर थे। उनकी मौत के बाद गीत को क्लर्क की अनुकंपा नियुक्ति मिल गई थी। उसकी पहली शादी लवप्रीत सिंह से हुई थी। नूरदीप उर्फ नूर दोनों की इकलौती बेटी थी। लेकिन अनबन के चलते दोनों में तलाक हो गया था। इसके बाद वो महिला अपनी बेटी और मां के साथ अलग रहने लगी थी। इसी बीच गीत ने राजबीर सिह उर्फ राजा पन्नू से दूसरी शादी कर ली। राजा और लवप्रीत दोस्त हैं। गीत की गुरुवार को डिलीवरी होनी थी। आगे पढ़ें-एक्ट्रेस ने खोला बंद कमरे में हुई लवमैरिज का राज़-'अब मैं उसकी दी साड़ी पहनकर मरना चाहती हूं'

55

रायगढ़, छत्तीसगढ़. छालीवुड(छत्तीसगढ़ी फिल्में) एक्ट्रेस पुष्पा बेहरा ने अपने प्रेमी की बेवफाई से परेशान होकर सुसाइड की कोशिश की। उन्होंने 1 नवंबर को खुद को आग लगा ली थी। वे 70 प्रतिशत झुलसी हैं। पुष्पा लैलूंगा की रहने वाली हैं, लेकिन कुछ समय से रायगढ़ में रह रही थीं। पहले इसे कोरोनाकाल के चलते काम नहीं मिलना माना जा रहा था। लेकिन पुष्पा का एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें उन्होंने अपने प्रेमी पर गंभीर इल्जाम लगाए हैं। एक्ट्रेस का आरोप है कि प्रेमी मोहन ने उससे बंद कमरे में शादी की। उसने मोहन के लिए करवाचौथ का व्रत रखा। अब वो उस पर गलत लांछन लगा रहा है।

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories