Published : Jan 09, 2020, 04:04 PM ISTUpdated : Jan 09, 2020, 07:05 PM IST
मुंबई (महाराष्ट). माया नगरी मुंबई में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जिसको जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे। पुलिस ने 30 दिसंबर को कई टुकड़ों में एक महिला की लाश मिली थी। इस सनसनीखेज मामले में मृतका के 30 वर्षीय बेटे सोहेल शेख को बुधवार को गिराफ्तार किया है। घाटकोपर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि सोहेल ने ही शराब के नशे में 28 दिसम्बर को कथित तौर पर अपनी मां की गला दबाकर हत्या कर दी थी और बाद में शव के टुकड़े कर फेंक दिए थे। जब सख्त तरीके से पूछताछ की तो आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी को शराब पीने की लत थी और वह नौकरी भी नहीं करता था। इसी के चलते उसकी पत्नी भी उसे कुछ महीने पहले छोड़कर चली गई थी।
27
पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी को शराब पीने की लत थी और वह नौकरी भी नहीं करता था। इसी के चलते उसकी पत्नी भी उसे कुछ महीने पहले छोड़कर चली गई थी। (प्रतीकात्मक फोटो)
37
शेख और उसकी मां के बीच 28 दिसम्बर को झगड़ा हुआ था और इसके बाद उसने कथित तौर पर अपनी मां का गला दबा कर मौत के घाट उतार दिया। (प्रतीकात्मक फोटो)
47
अगली सुबह जब उसका नशा उतरा तो उसको इस बात का अंदाजा नहीं था कि उसने क्या कर दिया है। पहले वह स्थानीय दरगाह पर गया लेकिन उसे शव ठिकाने लगाने का कोई रास्ता नहीं दिखा। (प्रतीकात्मक फोटो)
57
आरोपी को कुछ समझ नहीं आया तो इसके बाद उसने टीवी पर एक क्राइम सीरियल देख शव के टुकड़े-टुकड़े करने का सोचा। जिसके बाद उसने शेख ने मां के शव के टुकड़े किए और उन्हें अलग-अलग स्थानों पर फेंक दिया। (प्रतीकात्मक फोटो)
67
इसके अगले दिन उपनगरीय घाटकोपर में कूड़े के डिब्बे से रेक्जिन शीट में लिपटे पैर बरामद हुए। चार जनवरी को पुलिस को सांताक्रुज-चेंबूर लिंक रोड पर एक पुल के नीचे से सिर मिला। (प्रतीकात्मक फोटो)
77
उन्होंने बताया कि तीनों स्थलों पर लगे सीसीटीवी फुटेज से शेख की पहचान हुई। बाद में उसके पड़ोसियों ने बताया कि उसकी मां कई दिनों से लापता है। शेख ने अपनी बहन को मां के दिल्ली जाने की बात कही थी। (प्रतीकात्मक फोटो)