बिंदास जिंदगी जीने फैमिली छोड़कर मुंबई पहुंची थी यह लड़की, कुछ समय में ही TV पर छा गई, अचानक जीवन से हो गई निराश

Published : Jan 25, 2020, 12:20 PM IST

मुंबई. अपनी जिंदगी अपने तरीके से जीने की ख्वाहिश लेकर 2 साल पहले राजस्थान के उदयपुर से मायानगरी पहुंचीं टीवी एक्ट्रेस सेजल शर्मा ने डिप्रेशन के चलते फांसी लगा ली। शुक्रवार को उन्होंने अपने फ्लैट पर फांसी लगा ली। पुलिस को घटनास्थल से सुसाइड नोट मिला है। इसमें सेजल ने अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर कुछ भी संदेहप्रद नहीं लिखा। सुसाइड नोट के अनुसार, वे अपने कामकाज को लेकर बेहद खुश थीं। लेकिन पर्सनल लाइफ में कुछ ठीक नहीं था। लेकिन क्या? यह अभी पता नहीं चला है। सेजल कुछ महीनों से डिप्रेशन में थीं। उल्लेखनीय है कि सेजल एक बिंदास लड़की थीं। उन्हें स्टार प्लस के शो 'दिल तो हैप्पी है जी' से अपने करियर का शानदार आगाज किया था। सेजल बेहद स्ट्रांग लड़की मानी जाती थीं। एक बार उन्होंने अपनी सहेली को डिप्रेशन से निकाला था। उसे सुसाइड करने से रोका था।

PREV
17
बिंदास जिंदगी जीने फैमिली छोड़कर मुंबई पहुंची थी यह लड़की, कुछ समय में ही TV पर छा गई, अचानक जीवन से हो गई निराश
सेजल का शव शुक्रवार को रॉयल नेस्ट बिल्डिंग में उनके फ्लैट में लटका मिला था। घटना की जानकारी लगते ही उनके परिजन उदयपुर से मुंबई पहुंच गए।
27
उनके करीबी बताते हैं कि सेजल 2 साल पहले उदयपुर से मुंबई पहुंची थीं। उन्हें शुरू से ही डांस और एक्टिंग का शौक था।
37
सेजल को पहला ब्रेक बहुत जल्द स्टार प्लस के शो 'दिल तो हैप्पी है जी' में मिला था। इस शो ने सेजल को पहचान दिला दी थी।
47
सेजल की फैमिली मध्यमवर्गीय है। सेजल स्वतंत्र विचारों वाली लड़की थी। उनके परिजन उन्हें अकेले मुंबई जाने देने को राजी नहीं थे। हालांकि सेजल नहीं मानीं और मुंबई आ गईं। यहां पहुंचकर भी उन्होंने अपने परिवार से कोई आर्थिक मदद नहीं ली।
57
सेजल की एक फ्रेंड बताती हैं कि कुछ महीने पहले वो डिप्रेशन में आ गई थी। सुसाइड तक करने का मन बना लिया था। लेकिन सेजल ने उसे उबारा। हौसला बढ़ाया। अब विश्वास नहीं हो रहा है कि जिसने उसे सुसाइड करने से रोका, वो खुद हार गई।
67
सेजल के शव के पास से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें उन्होंने आत्महत्या के कारण को निजी बताया है।
77
सेजल ने आमिर खान के साथ भी एक एड किया था। उनकी मौत से टीवी जगह हैरान है।

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories