मुंबई में फटे बादल: बारिश से फिर दिखा तबाही का मंजर, सड़कें जलमग्न-बहने लगीं कारें...देखिए तस्वीरें

मुंबई (महाराष्ट्र). पूरे देशभर में मानसून ने पूरी तरह से दस्तक दे दी है। कई राज्यों में भारी बारिश ने हाल-बेहाल कर रखा है। वहीं मायानगरी मुंबई में शुरूआती बारिश आफत बनकर बरस रही है। इस तरह से बादल बरस रहे हैं कि तबाही के मंजर दिखने लगे हैं। नदी-नाले उफान पर आ चुके हैं तो सड़कें दरिया बन चुकी हैं। कई इलाकों में तो बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। अंडरपास से लेकर सब-वे तक बारिश के पानी में डूबे हुए हैं। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर रखा है। देखिए तस्वीरें कैसे बारिश आफत बनकर बरस रही है...

Arvind Raghuwanshi | Published : Jul 5, 2022 6:57 AM IST / Updated: Jul 05 2022, 12:49 PM IST

16
 मुंबई में फटे बादल: बारिश से फिर दिखा तबाही का मंजर, सड़कें जलमग्न-बहने लगीं कारें...देखिए तस्वीरें

दरअसल, सोमवार सुबह से ही मुंबई के कई इलाकों में भी बारिश का सिलसिला जारी है। भारी बारिश से मुंबई की कई गलियों से लेकर चौड़ी सड़कें तक सब जलमग्न हो गई हैं।  बारिश के बाद सड़कों पर जगह-जगह पानी भर गया है। दहिसर से लेकर आनंद नगर, चेंबूर-कांदिबली में भी लोगों को जनजीवन प्रभावित हो रहा है। लोगों के घरों में पानी घुसने लगा है।
 

26

बता दें कि मौसम विभाग के मुतबिक, यहां अगले 48 घंटों के लिए मध्यम से भारी बारिश का अनुमान है।सोमवार की सुबह 8 से रात 8 बजे के बीच मुंबई के पूर्वी हिस्से में 58.6 मिमी, जबकि पश्चिमी हिस्से में 78.69 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

36

24 घंटे से मुंबई में इस कदर बारिश हो रही है कि मंगलवार को जलजमाव से यातायात प्रभावित हो गया है। वहीं कई इलाकों में तो तेज पानी गिरने से बस और लोकल ट्रेनें तक रोक दी  गई हैं। क्योंकि पटरी और सड़कों पर पानी ही पानी दिख रहा है।
 

46

वहीं मुंबई में बारिश को लेकर राज्य सरकार ने दोपहर 4 बजे हाई टाइड का अलर्ट कर रखा है। साथ ही BMC और प्रशासन ने लोगों को समुद्र तट से दूर रहने को कहा है। मौसम विज्ञानिकों के मुताबिक, इस दौरान हाई टाइड के दौरान 4 से 6 मीटर ऊंची लहरें उठ सकती हैं।
 

56

मुंबई में किस तरह से बारिश हो रही है, इस तस्वीर से आप अंदाजा लगा सकते हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को बरसते पानी में मुंबई के शिवाजी पार्क में बाल ठाकरे  स्मृति स्थल पर बाल ठाकरे को  श्रद्धांजलि दी।

66

मुंबई में जमकर हो रही बारिश ने  लोगों को जीना मुहाल कर दिया है। यहां बारिश आफत बनकर बरस रही है। बारिश के कारण अंधेरी सब-वे पर पानी भर गया। इस कारण यहां लोगों के वाहन फंस गए, उन्हें निकालने के लिए लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। 

Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos