Published : Jan 11, 2020, 04:46 PM ISTUpdated : Jan 11, 2020, 04:48 PM IST
कन्नौज, यूपी. उत्तर प्रदेश के कन्नौज में शुक्रवार को एसी बस में 20 लोग जिंदा जल गई। उनकी सिर्फ हड्डियां बची हैं। आईजी ने शुरुआती जांच में बताया कि बस में 9 10 शव जली हालत में मिले हैं। शवों की संख्या स्पष्ट नहीं है क्योंकि शव बुरी तरह से जल चुके हैं। कई शवों की तो सिर्फ हडि्डयां बची हैं। हादसा जीटी रोड हाइवे पर डबल डेकर बस और ट्रक में जोरदार टक्कर से हुआ। चश्मदीदों के मुताबिक टक्कर के बाद एक के बाद एक तेज धमाका हुआ। फिर बस में आग लग गई। हादसे में 20 लोगों की मौत हो गई। जबकि 21 लोग घायल हैं।
एक चश्मदीद ने बताया, सेकंड्स में ही आग पूरे बस में लग गई। इस दौरान एक बच्चा खिड़की के तरफ बैठा था। बाहर लोग उसे बाहर कूदने के लिए चिल्ला रहे थे और वह बार-बार अपनी मां की तरफ इशारा कर रहा था। कुछ ही देर में मासूम जिंदा जल गया।
28
बस कन्नौज के गुरसहायगंज से जयपुर जा रही थी। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस घटना का त्वरित संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा कि घायलों की हरसंभव मदद की जा रही है। सीएम योगी ने घायलों को 50 हजार और मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है।
38
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर हादसे पर दुख जताया है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करता हूं, साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
48
कन्नौज के जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने कहा कि बस में करीब 43 लोग सवार थे। हादसे में 21 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग पर काबू पा लिया गया है।
58
जिलाधिकारी ने कहा कि बस फर्रुखाबाद की थी। 26 यात्री गुरसहायगंज और 17 यात्री छिबरामऊ से सवार हुए थे।
68
कानपुर रेंज के आईजी मोहित अग्रवाल ने कहा कि 25 यात्रियों को बचाया गया है। इनमें से 12 को उपचार के लिए तिरवा मेडिकल कॉलेज और 11 को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि दो यात्री पूरी तरह सुरक्षित थे, जिन्हें घर भेज दिया गया।
78
आईजी मोहित अग्रवाल ने कहा कि शव काफी अधिक जल गए हैं। उनकी हड्डियां बिखरी हुई हैं। उन्होंने कहा कि कितने लोगों की मौत हुई है, अब केवल डीएनए टेस्ट के बाद ही यह बताया जा सकेगा।
88
आईजी ने कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि बस में 8 से 10 लोगों के शव हैं, लेकिन बस को काफी व्यापक नुकसान हुआ है। ऐसे में मौत का आंकड़ा डीएनए टेस्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकता है।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.