जिस बस में जिंदा जल गए 20 यात्री, उसमें इन 2 यात्रियों का बाल भी नहीं हुआ बांका

कन्नौज. उत्तर प्रदेश के कन्नौज में जयपुर जा रही सावारियों से भरी बस हादसे की शिकार हो गई। जिसमें 20 यात्रियों की मौत हो गई है। वहीं, दो यात्रियों के बिल्कुल करीब से मौत गुजरी है। बताया जा रहा कि इस हादसे में दो यात्रियों बिल्कुल सुरक्षित बच गए। जबकि 20 से अधिक लोग घायल भी हुए हैं। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

Asianet News Hindi | Published : Jan 11, 2020 6:35 AM IST

15
जिस बस में जिंदा जल गए 20 यात्री, उसमें इन 2 यात्रियों का बाल भी नहीं हुआ बांका
यूपी के गुरसहायगंज के बाद छिबरामऊ में सवारियां लेकर जयपुर जा रही स्लीपर बस जैसे ही घिलोई गांव के पास पहुंची, दिल्ली की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने विपरीत दिशा में आकर बस में टक्कर मार दी। इसके बाद दोनों वाहन जलने लगे। तभी बस में एक के बाद एक दो धमाके हुए, इससे लोग पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा सके।
25
घिलोई में दुर्घटना बहुल क्षेत्र होने के कारण यहां गति सीमा बीस किलोमीटर प्रति घंटा की है। इसके लिए यहां चेतावनी बोर्ड भी लगा है। हादसा इसके ठीक सामने हुआ। बोर्ड में भारतीय राष्ट्रीय प्राधिकरण की ओर से वाहन चालकों की इस स्थान को दुर्घटना स्थल बताया गया था।
35
ट्रक चालक की लापरवाही के कारण यह हादसा हो गया। हादसे के बाद बस से आग की लपटें उठने लगीं। यहां पर मौजूद ग्रामीणों ने सवारियों को बचाने का प्रयास किया। बस में एक के बाद एक दो धमाके हुए इससे लोगों की हिम्मत टूट गई।
45
धमाकों के बाद आग की लपटें तेज हो गईं। यह आग बस के फ्यूल टैंक तक पहुंच गई। इसके बाद आग ने रौद्र रूप धारण कर लिया। बस के अंदर सवारियां जल रही थीं लेकिन कोई भी आगे बढ़ने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था।
55
कन्नौज के जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने कहा कि बस में करीब 43 लोग सवार थे। हादसे में 21 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग पर काबू पा लिया गया है। उन्होंने बताया कि बचाव कार्य जारी है। जिलाधिकारी ने कहा कि बस फर्रुखाबाद की थी। 26 यात्री गुरसहायगंज और 17 यात्री छिबरामऊ से सवार हुए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बस में आग लगने के बाद यात्री भागने में असमर्थ थे।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos