West Bengal Murder Case: दक्षिण दिनाजपुर के गंगारामपुर में पत्नी की हत्या के आरोपी को काली मंदिर से गिरफ्तार किया गया। उसके पास पत्नी का कटा सिर था और दोनों बेटे भी मौजूद थे। जानिए पुलिस जांच और आरोपी के बारे में पूरी जानकारी।
West Bengal Murder Case: पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर जिले से एक ऐसी खौफनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जिसने सबको सन्न कर दिया है। यहां एक शख्स ने अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी और उसके बाद जो किया, उस पर यकीन करना मुश्किल है। आरोपी अपनी मृत पत्नी का कटा सिर गोद में रखकर एक काली मंदिर के अंदर चुपचाप बैठ गया, और सबसे डरावनी बात यह थी कि उस दौरान उसके दोनों मासूम बेटे भी वहीं मौजूद थे।

South Dinajpur Crime: मंदिर के अंदर हाथ में चाकू और गोद में पत्नी का कटा सिर
- वारदात की जगह: यह दहला देने वाली घटना दक्षिण दिनाजपुर के गंगारामपुर इलाके के नारायणपुर वार्ड 4 की है।
- आरोपी की पहचान: मृतका के पति रिंटू घोष (जो पहले बस कंडक्टर था) पर अपनी 35 वर्षीय पत्नी सीमा सरकार की गला रेतकर हत्या करने का आरोप है।
- स्थानीय लोगों की नजर: जब स्थानीय लोगों ने मंदिर के अंदर झांककर देखा, तो रिंटू घोष खून से सना हुआ चाकू हाथ में लिए बैठा था और उसकी गोद में उसकी पत्नी का कटा हुआ सिर रखा था। उसके पास ही उनके दोनों बेटे भी सहमे हुए बैठे थे।
- पुलिस की एंट्री: घबराए हुए ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद गंगारामपुर पुलिस थाने की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया।

NBSTC Job Loss: नौकरी जाने के बाद मानसिक रूप से टूट गया था आरोपी?
- बेरोजगारी का दर्द: पुलिस हिरासत में जब आरोपी को वैन में ले जाया जा रहा था, तो उसने पत्रकारों से बात करते हुए अपनी बेबसी और नौकरी जाने का जिक्र किया।
- मेंटल कंडीशन खराब: रिंटू ने खुद कुबूला कि नॉर्थ बंगाल स्टेट ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (NBSTC) से नौकरी छिनने के बाद से उसकी मानसिक स्थिति बिगड़ गई थी और वह तनाव में रहने लगा था।
- तांत्रिक जैसा बर्ताव: मृतका के एक रिश्तेदार राजेश प्रमाणिक ने खुलासा किया कि काम छूटने के बाद से रिंटू आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। पिछले कुछ महीनों से उसका बर्ताव काफी अजीब हो गया था, उसने मांसाहारी खाना छोड़ दिया था और वह तांत्रिकों की तरह हरकतें करने लगा था।

Police Investigation: शव बरामद, पुलिस खंगाल रही है हत्या की हर एक कड़ी
- पोस्टमार्टप के लिए भेजा शव: पुलिस ने घटनास्थल से महिला का सिर और धड़ बरामद कर लिया है तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
- बच्चों की काउंसलिंग: इस खौफनाक मंजर को अपनी ही आँखों से देखने वाले दोनों बच्चों की मानसिक स्थिति को देखते हुए पुलिस और प्रशासन उनकी काउंसलिंग पर भी ध्यान दे रहा है।
- गहन पूछताछ जारी: पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या किसी मानसिक विकार के चलते उसने इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया। पुलिस हर पहलू से इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।






