सपा ने 2027 चुनाव के लिए ललितपुर से ज्योति सिंह लोधी को उम्मीदवार बनाया। टिकट मिलने पर उन्होंने अखिलेश यादव का आभार जताया। साथ ही बीजेपी सरकार पर किसान, युवा और महिला मुद्दों को लेकर निशाना साधा और कांग्रेस से सहयोग की उम्मीद जताई।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। समाजवादी पार्टी ने ललितपुर विधानसभा सीट से ज्योति सिंह लोधी को अपना उम्मीदवार बनाया है। टिकट मिलने के बाद ज्योति सिंह ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वह शुरुआत से ही पार्टी के प्रति समर्पित रही हैं और इसी भरोसे के चलते उन्हें यह जिम्मेदारी मिली है। टिकट मिलते ही उन्होंने बीजेपी सरकार पर भी निशाना साधा। ज्योति सिंह का आरोप है कि बीजेपी सरकार में किसानों को समय पर खाद और सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल रहा है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा और महिलाएं भी परेशान हैं। उन्होंने हिंदू-मुस्लिम मुद्दे पर राजनीति करने का आरोप भी लगाया। वहीं, कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर उन्होंने कहा कि गठबंधन होने पर उन्हें कांग्रेस संगठन का पूरा सहयोग मिलेगा। देखिए ज्योति सिंह लोधी का यह खास इंटरव्यू।

YouTube video player