अमेरिका में 4,500 किलोग्राम खराब लेड अजाइड विस्फोटक को नष्ट किया जाएगा। इससे जहरीली धूल का खतरा है। सेना ने सुरक्षा इंतजाम किए हैं। लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है।

अमेरिका में एक बेहद खतरनाक विस्फोटक को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया गया है। आयोवा राज्य के मिडलटाउन स्थित अमेरिकी सेना के एम्युनिशन प्लांट में करीब 4,500 किलोग्राम खराब हो चुके Lead Azide विस्फोटक को नियंत्रित तरीके से उड़ाने की तैयारी की गई है। अमेरिकी सेना के मुताबिक, इस विस्फोटक के अपने आप फटने का खतरा बढ़ रहा था, इसलिए इसे नियंत्रित तरीके से नष्ट करने का फैसला लिया गया है। लेकिन सबसे बड़ी चिंता धमाके के बाद हवा में फैलने वाली जहरीली लेड धूल को लेकर है। इसे रोकने के लिए सेना ने वॉटर वॉल, फोम, पानी की फुहार और खास सुरक्षा इंतजाम किए हैं। प्रशासन ने धमाके के पांच मील के दायरे में रहने वाले लोगों को संभावित निकासी के लिए तैयार रहने और 5 से 20 मील के दायरे में लोगों को घरों के अंदर रहने की सलाह दी है। आखिर अमेरिका इतना बड़ा जोखिम क्यों उठा रहा है?

YouTube video player