Arjun Singh Statement: बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा और हत्याओं को लेकर भारत में नाराजगी के बीच पश्चिम बंगाल के मंत्री अर्जुन सिंह का एक बयान चर्चा में है। उन्होंने दावा किया कि 16 दिसंबर तक बांग्लादेश पर कब्जा कर लिया जाएगा...

Bangladesh Occupation Statement: बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा और हत्याओं को लेकर भारत में नाराजगी के बीच पश्चिम बंगाल के मंत्री अर्जुन सिंह का बयान चर्चा में है। उन्होंने दावा किया है कि 16 दिसंबर तक बांग्लादेश पर कब्जा कर लिया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने पड़ोसी देश में हिंदुओं की हत्या का बदला लेने की बात भी कही है। उनका यह बयान भारत और बांग्लादेश के बीच पहले से तनावपूर्ण संबंधों के बीच सामने आया है।

'16 दिसंबर तक बांग्लादेश पर कब्जा कर लेंगे'

मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान अर्जुन सिंह ने कहा कि अब बहुत हो चुका है और बांग्लादेश को लेकर अब कोई बहाना नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में जिस तरह से हिंदुओं की हत्या की गई है, उसका बदला जरूर लिया जाएगा। उन्होंने 16 दिसंबर तक बांग्लादेश पर कब्जा करने का दावा भी किया। अर्जुन सिंह का यह बयान ऐसे समय आया है, जब बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की संभावित वापसी को लेकर चर्चा तेज है। खबरों के मुताबिक, अवामी लीग ने शेख हसीना को वापस बांग्लादेश लाने के लिए वहां की सरकार से विमान की मांग की है।

YouTube video player

और पढे़ं- Sheikh Hasina Return: 16 दिसंबर को ही बांग्लादेश क्यों लौटना चाहती हैं हसीना? वो भी इस एक शर्त पर!

शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश का सख्त रुख

शेख हसीना की वापसी से जुड़ी खबरों पर बांग्लादेश के विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कबीर ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि हसीना को केवल प्रत्यर्पण की प्रक्रिया के तहत ही वापस लाया जा सकता है। उन्होंने उन खबरों को भी खारिज किया, जिनमें दावा किया जा रहा था कि शेख हसीना 16 दिसंबर को बांग्लादेश लौटना चाहती हैं। हुमायूं कबीर के मुताबिक, इच्छा और वास्तविकता दो अलग-अलग चीजें हैं। उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति को प्रत्यर्पण की प्रक्रिया के अलावा किसी दूसरे तरीके से वापस आने की अनुमति नहीं दी जाएगी। गौरतलब है कि 16 दिसंबर को बांग्लादेश में विजय दिवस मनाया जाता है। ऐसे में इस तारीख का जिक्र करते हुए अर्जुन सिंह का बयान चर्चा का विषय बन गया है। हालांकि, बांग्लादेश पर कब्जे को लेकर किया गया यह दावा उनका निजी बयान है। इसे भारत सरकार की आधिकारिक नीति या घोषणा नहीं माना जाना चाहिए।