सपा सांसद रामजी लाल सुमन के अनुसार 2027 चुनाव में कांग्रेस को सीट मांगने का औचित्य साबित करना होगा। दोनों दलों में बातचीत सकारात्मक है। उन्होंने दावा किया कि चुनाव जनमुद्दों पर होगा और BJP की हार होगी।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। सीटों के बंटवारे पर चल रही बातचीत के बीच समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन ने कांग्रेस को अहम नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि गठबंधन में सीट मांगना कोई गुनाह नहीं है, लेकिन उसके साथ अपना औचित्य भी बताना चाहिए। रामजी लाल सुमन के मुताबिक, गठबंधन की सफलता के लिए जमीनी हकीकत और जीतने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता देनी होगी। उन्होंने दावा किया कि दोनों दलों के बीच अब तक हुई बातचीत सकारात्मक रही है और गठबंधन होकर रहेगा। बीजेपी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि 2027 का चुनाव भावनात्मक नारों पर नहीं, बल्कि आम लोगों की रोजमर्रा की परेशानियों पर लड़ा जाएगा। उन्होंने उत्तर प्रदेश में बीजेपी की बुरी हार का दावा भी किया। देखिए रामजी लाल सुमन का पूरा बयान।

YouTube video player