यूं ही दिल्ली नहीं संभाल रहे अरविंद कजरीवाल, चट्टान बन खड़ी रहीं पत्नी ने मदद को छोड़ी थी नौकरी

नई दिल्ली. दिल्ली विधानसभा चुनाव घोषित हो गए हैं। इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल लगातार चर्चा में हैं। चुनावी प्रचार-प्रसार में व्यस्त केजरीवाल एक बार फिर दिल्ली की जनता का सपोर्ट पाने के लिए जी-जान से जुटे हुए हैं। केजरीवाल जहां चुनावी मैदान लड़ रहे हैं वहीं उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल घर की समस्याओं को अकेले सुलझाती हैं। आज हम आपको दिल्ली सीएम की पारिवारिक जिंदगी और घरेलू किस्सों से रूबरू करवाने वाले हैं। आइए जानते हैं देश की राजधानी के मुख्यमंत्री की पत्नी कैसी लाइफ जीती हैं...................? 

Asianet News Hindi | Published : Jan 11, 2020 6:31 AM IST

111
यूं ही दिल्ली नहीं संभाल रहे अरविंद कजरीवाल, चट्टान बन खड़ी रहीं पत्नी ने मदद को छोड़ी थी नौकरी
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल की लव मैरिज हुई है। दोनों का प्यार आईआरएस की ट्रेनिंग के दौरान परवान चढ़ा और बाद में शादी तक जा पहुंचा। 1994 में अरविंद और सुनीता ने शादी कर ली।
211
केजरीवाल की एक बेटी और एक बेटा है। बेटी का नाम हर्षिता और बेटे का नाम पुलकित केजरीवाल है। अरविंद और सुनीता नागपुर अकादमी में रोज घंटों साथ रहते थे। सुनीता केजरीवाल की बात करें तो वो खुद एक अफसर रह चुकी हैं। सुनीता केजरीवाल 1993 बैच की आईआरएस अधिकारी रही हैं।
311
सुनीता ने केजरीवाल से 1995 बैच के आईआरएस अधिकारी से भोपाल में एक प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान मुलाकात की थी, जिसके बाद वो डेटिंग करने लगे थे।
411
रिकॉर्ड के अनुसार सुनीता केजरीवाल ने जंतु विज्ञान (जूलॉजी) में मास्टर्स डिग्री की है। वह एक होनहार छात्र रही हैं पढ़ाई के बाद उन्होंने सिविल सर्विस की तैयारी की और सफलता भी हासिल की।
511
शादी के बाद भी मिसेज केजरीवाल काफी समय तक अधिकारी पद पर कार्यरत रहीं। मिसेज केजरीवाल का सपोर्ट ही है जो आज अरविंद केजरीवाल दिल्ली संभाल रहे हैं। वजह उनकी पत्नी का चट्टान बन खड़े रहना हैं, अकेले घर संभालना है।
611
दरअसल साल 2014 के लोकसभा चुनावों के दौरान जब केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ वाराणसी से चुनाव लड़ा था, तब सुनीता ने घर संभालने के लिए अपने अधिकारी पद से लंबी छुट्टी ले ली थी। उन्होंने 22 साल तक सेवा के बाद स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली थी।
711
उन्होंने दोनों बच्चों को बेहतर संभाला है तभी दोनों बच्चे ने स्कूल में 96 पर्सेंट मार्क्स के साथ टॉप किया था। वहीं उनकी बेटी हर्षिता इंजीनियर बन चुकी है।
811
ऐसे कई मौके आए जब केजरीवाल ने पत्नी का खुलकर धन्यवाद किया और आभार जताया था। दिल्ली में मिली प्रचंड जीत के बाद केजरीवाल ने पत्नी सुनीता को गले लगाकार उनका आभार व्यक्त किया था। केजरीवाल ने कहा था, "वह कभी भी सरेआम पब्लिक में नहीं आती है लेकिन वह हमेशा मेरे साथ रहती हैं। अगर मेरी पत्नी नहीं होती तो शायद मैं कभी कुछ हासिल नहीं कर पाता।"
911
अगर हम बात करें कि सुनीता को अरविंद केजरीवाल में क्या खूबी अच्छी लगी तो ये भी एक रोचक किस्सा है। दरअसल मिसेज केजरीवाल हमेशा से स्पष्टवादी और साफ दिल हमसफर चाहती थीं।
1011
उन्हें अरविंद केजरीवाल के साहस और निष्पक्षता पसंद आई। केजरीवाल ने घर के दरवाजे पर जाकर प्रोपोज कर दिया इस अदा ने सुनीता को प्रभावित किया। मिसेज केजरीवाल का सपना था कि उनका होने वाला पति ईमानदार होने के साथ ही देशसेवा को प्राथमिकता देने वाला हो।
1111
दोनों के परिवार वालों ने आसानी से इस रिश्ते को स्वीकार कर लिया। अगस्त, 1994 में दोनों की सगाई हो गई। नवम्बर 1994 में आईआरएस के प्रशिक्षण के दौरान दोनों विवाह बंधन में बंध गए। 1995 में प्रशिक्षण पूरा करने के बाद दोनों दिल्ली चले गए और वहीं बस गए। शादी के एक साल बाद हर्षिता के रूप में बेटी का जन्म हुआ। 2001 में उनके घर में बेटे का जन्म हुआ, इसका नाम पुलकित रखा गया।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos