खौफ के बीच अच्छी खबर, ठीक हुआ भारत में कोरोना से संक्रमित पहला मासूम

तिरुअनंतपुरम. जहां एक ओर पूरी दुनिया में कोरोना से हाहाकार मचा है। अब तक इससे 7900 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, केरल से एक अच्छी खबर सामने आई है। यहां कोरोना वायरस से संक्रमित 3 साल का मासूम, जिसका इलाज चल रहा था, अब वह ठीक हो रहा है। मुख्यमंत्री पी विजयन ने बताया कि उसका पहला टेस्ट निगेटिव आया है। दरअसल, ये बच्चा अपने माता पिता के साथ इटली से लौटा था। 9 मार्च को यह बच्चा संक्रमित पाया गया था। यह बच्चा भारत का पहला संक्रमित बच्चा था। भारत में कोरोना का पहला मामला केरल से ही सामने आया था।

Asianet News Hindi | Published : Mar 18, 2020 7:52 AM IST / Updated: Mar 18 2020, 01:52 PM IST

112
खौफ के बीच अच्छी खबर, ठीक हुआ भारत में कोरोना से संक्रमित पहला मासूम
सीएम विजयन ने बताया, बच्चे की टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई है। अभी हम और जांचों के रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। बच्चे की मां इटली में नर्स हैं। बच्चा अपने माता पिता के साथ लौटा था। इसके पिता अभी अस्पताल में भर्ती हैं।
212
संक्रमित पाए जाने के 9 दिन बाद बच्चे का टेस्ट निगेटिव आया है। बच्चे का टेस्ट 9 मार्च को हुआ था। वह संक्रमित पाया गया था। इसके बाद उसके माता पिता भी सक्रमित पाए गए थे। यह परिवार इटली से दुबई होते हुए 7 मार्च को भारत लौटा था। परिवार को एर्नाकुलम में मेडिकल कॉलेज में आइसोलेशन में रखा गया है।
312
भारत में अभी तक दो बच्चे संक्रमित पाए गए हैं। वहीं, दूसरा केस बेंगलुरु से सामने आया, यहां 13 साल का बच्चा संक्रमित पाया गया है।
412
दिलचस्प बात यह है कि तीन साल के इस बच्चे को इटालियन खाना पसंद है। बच्चे को आइसोलेशन में पास्ता खिलाया गया। एर्नाकुलम के जिला कलेक्टर एस सुहास से जब पूछा गया कि बच्चा अब कैसा है? उन्होंने जवाब दिया कि बच्चे को इटालियन पास्ता पसंद है। हम उसे पास्ता खिला रहे हैं।
512
दुनिया के 167 देशों में कोरोना फैल चुका है। अब तक 7989 लोगों की मौत हो चुकी है। करीब 2 लाख केस सामने आए हैं। चीन में अब तक 3237 लोगों की मौत हो चुकी है।
612
जहां एक ओर चीन में हालात अब काबू में नजर आ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर इटली में हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। यहां स्थिति काबू में ना आई तो चीन से ज्यादा मौतें हो जाएंगी।
712
इटली में हर रोज करीब 300 लोगों की मौत हो रही है। यहां अब तक 2500 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, ईरान में अब तक 988 लोगों की मौत हो चुकी है।
812
भारत में कोरोने वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 148 हो गई है। बढ़ते संक्रमण के बीच अब तक 3 लोगों की मौत भी हो चुकी है। जबकि 13 संक्रमित स्वस्थ भी हुए हैं।
912
देश भर में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च अगले एक हफ्ते में दो रैपिड लैब और 49 नए जांच केंद्र शुरू करने का निर्णय लिया है। रैपिड लैब दिल्ली-एनसीआर और भुवनेश्वर में शुरू की जाएंगी।
1012
वहीं, 49 जांच केंद्र मेडिकल कॉलेज, काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च (सीएसआईआर), डिपार्टमेंट ऑफ बायोटेक्नोलॉजी (डीबीटी) और डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (डीआरडीओ) समेत अन्य स्थानों पर शुरू किए जाएंगे।
1112
रविवार रात से मंगलवार रात तक यानी 48 घंटों में संक्रमितों की संख्या 99 से बढ़कर 148 तक पहुंच गई है। इसमें 22 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।
1212
उधर, केरल से कुछ राहत की खबर आई है। यहां मंगलवार को कोरोना का कोई केस सामने नहीं आया। यहां 18 हजार लोग अभी भी निगरानी में रखे गए हैं।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos