Bengaluru Hotel Murder: बेंगलुरु के होटल में 26 वर्षीय ऐश्वर्या की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आरोप है कि शादी को लेकर हुए विवाद में प्रेमी संतोष ने उसे तीसरी मंजिल से धक्का दिया। CCTV फुटेज और जांच के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Bengaluru Murder Case: बेंगलुरु के एक होटल में 26 वर्षीय युवती की मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। जिसे पहले आत्महत्या माना जा रहा था, जांच में वह हत्या निकली। आरोप है कि बहस के दौरान प्रेमी संतोष ने अपनी प्रेमिका ऐश्वर्या को तीसरी मंजिल की खिड़की से धक्का दे दिया, जिससे महिला नीचे बिजली के खंभे पर जा गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन जान नहीं बच सकी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हिरासत में ले लिया है।

Bengaluru Hotel Murder Case: शादी टालना, ब्लैकमेलिंग और होटल में मुलाकात

  • मृतका की पहचान ऐश्वर्या के रूप में हुई है। वह हासन की रहने वाली थी और एक निजी कंपनी में काम करती थी।
  • पुलिस के मुताबिक, ऐश्वर्या और संतोष रिलेशनशिप में थे और शादी करने वाले थे। हालांकि, संतोष बार-बार शादी टाल रहा था।
  • जांचकर्ताओं के मुताबिक, संतोष के पास ऐश्वर्या के निजी फोटो-वीडियो थे, जिनके जरिए वह मिलने का दबाव बना रहा था। इनके जरिए वह उसे धमकाता था और मिलने का दबाव बनाता था।
Scroll to load tweet…

Third Floor Push & CCTV Evidence: बहस, खूनी धक्का और CCTV फुटेज

  • 19 नवंबर को ऐश्वर्या ने घरवालों को बताया था कि वह नौकरी के इंटरव्यू के लिए जा रही है। हालांकि, वह संतोष से मिलने होटल पहुंची थी।
  • पुलिस के अनुसार, दोनों ने होटल में कमरा लिया और साथ में शराब पी।
  • इसी दौरान शादी और आपसी भरोसे को लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। ऐश्वर्या ने संतोष से कहा कि न तो वह और न ही उसका परिवार उस पर भरोसा करता है और खुदकुशी की बात कही।
  • आरोप है कि संतोष ने "जो करना है करो" कहते हुए उसे धक्का दे दिया, जिससे वह खिड़की से नीचे बिजली के खंभे पर गिरी और अस्पताल में दम तोड़ दिया।

CCTV Footage: तीसरी मंजिल से गिरने के बाद हुई मौत

  • ऐश्वर्या नीचे बिजली के खंभे पर जा गिरी। गंभीर हालत में उसे निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
  • होटल के CCTV फुटेज में 19 नवंबर की शाम 7:53 बजे एक महिला नीचे गिरती दिखाई दी।