आम आदमी की टोपी गायब, माथे पर लगा तिलक; 3.0 तक ऐसे बदलता गया केजरीवाल का अंदाज

Published : Feb 16, 2020, 03:04 PM IST

नई दिल्ली. आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल रविवार ने लगातार तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। दिल्ली के रामलीला मैदान में केजरीवाल के साथ 6 विधायकों ने भी मंत्री पद का शपथ ग्रहण किया। दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 70 में से 62 सीटों पर दर्ज की है। इन सब के बीच सीएम केजरीवाल का बदला-बदला रूप सामने आया है। अक्सर आम आदमी पार्टी की टोपी पहनने वाले अरविंद केजरीवाल के तीसरी बार सीएम बनते ही यह टोपी लापता हो गई है।

PREV
15
आम आदमी की टोपी गायब, माथे पर लगा तिलक; 3.0 तक ऐसे बदलता गया केजरीवाल का अंदाज
अरविंद केजरीवाल सादगीभरा अंदाज शपथ ग्रहण समारोह में भी नजर आया। इस दौरान केजरीवाल अपने सामान्य लिबास में ही नजर आए। केजरीवाल ने ब्लैक कलर के ट्राउजर के साथ व्हाइट कॉलर की शर्ट पहनी थी। जिसके उपर उन्होंने रेड कलर का स्वेटर डाल रखा था। 2020 में सीएम बनने के बाद अरविंद केजरीवाल का बदला-बदला अंदाज दिखाई दिया। जिसमें केजरीवाल ने इस बार शपथ ग्रहण के दौरान माथे पर लाल रंग का टीका लगा हुआ नजर आया। चुनाव से पहले उनका ऐसा धार्मिक रूप पहले कभी देखने को नहीं मिला। इसके साथ ही उनके सिर से 'मैं हूं आम आदमी' का टोपी भी गायब दिखा।
25
2015 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने जीत के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। 2015 में अरविंद केजरीवाल की पार्टी को 70 सीटों में से 67 सीटों पर फतह हासिल हुई थी। उस दौरान सीएम बने केजरीवाल के माथे पर आम आदमी पार्टी की टोपी दिखाई दी थी। इसके साथ ही केजरीवाल का भक्ति रूप देखने को नहीं मिला था।
35
साल 2013 में जब केजरीवाल ने 28 सीटें जीतकर पहली बार दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी तब उनका रूप कुछ अलग ही था। अपने पहले शपथ ग्रहण समारोह में अरविंद केजरीवाल ने चेक शर्ट के ऊपर ब्लू कलर का स्वैटर पहना हुआ था। उस दौरान उनके सिर पर आम आदमी पार्टी की सिग्नेचर कैप भी दिखाई दी थी।
45
अरविंद केजरीवाल ने रविवार को लगातार तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उनके साथ उनके मंत्रिमंडल के छह सदस्यों ने भी शपथ ली। दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने यहां रामलीला मैदान में आयोजित एक भव्य समारोह में केजरीवाल और अन्य मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
55
शपथ ग्रहण करने वाले अन्य मंत्रियों में मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन, गोपाल राय, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन और राजेंद्र पाल गौतम शामिल हैं। ये सभी लोग केजरीवाल के मंत्रिमंडल के पुराने सदस्य हैं। उनके माथे से भी आम आदमी पार्टी का सिग्नेचर कैप लापता दिखाई दिया।

Recommended Stories