Published : Mar 06, 2021, 11:59 AM ISTUpdated : Mar 06, 2021, 01:30 PM IST
यूपी के अलीगढ़ में एक चौंकाने वाली खबर सामने आई हैं। एक क्राइम को छुपाने के लिए दो नाबालिग लड़कों ने 20 रुपए की घूस दी और कहा कि अब तुम अपना मुंह बंद रखना। किसी से भी इस घटना का जिक्र मत करना। ममला अलीगढ़ जिले का है।
पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी नाबालिग हैं। दोनों बहला फुसलाकर लड़के को जंगल में ले गए और यौन उत्पीड़न किया।
26
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में दो नाबालिगों ने 13 साल के लड़के का यौन उत्पीड़न किया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वारदात गुरुवार को अलीगढ़ जिले के लोढ़ा इलाके में हुई।
36
पीड़ित के पिता ने कहा कि उन्होंने अपने बेटे को कुछ खेती का सामान लेने के लिए बाजार भेजा था। दोनों नाबालिग आरोपी पीड़ित के साथ बाजार गए थे। दोनों उसे पास के जंगल में ले गए और उसका यौन उत्पीड़न किया।
46
बाद में दोनों नाबालिगों ने पीड़ित को अपराध का खुलासा नहीं करने की धमकी दी और घटना के बारे में मुंह बंद रखने के लिए 20 रुपए पकड़ा दिए।
56
पीड़ित ने घर पहुंचने के बाद अपने परिवार को पूरी कहानी बता दी। बाद में पुलिस को सूचित किया गया। अब दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।
66
पीड़िता के पिता ने अपनी शिकायत में कहा है कि दोनों आरोपी उसके परिचित थे। उन्होंने पुलिस को बताया कि जब उनकी पत्नी अपराध के बारे में दोनों आरोपियों के माता-पिता से शिकायत करने गई तो उन्होंने इस घटना के बारे में सुनने से इनकार कर दिया।