Published : Jul 09, 2022, 09:17 AM ISTUpdated : Jul 09, 2022, 09:32 AM IST
जम्मू.दक्षिण कश्मीर में अमरनाथ की पवित्र गुफा के पास बादल फटने(cloudburst near the holy cave shrine of Amarnath) से आई बाढ़ के बाद अब डोडा में यही मंजर दिखाई दिया है। डोडा जिले के ठाठरी में शनिवार तड़के बादल फटने से तबाही मच गई। हालांकि इसमें कोई मौत की खबर नहीं है। बता दें कि मौसम विभाग ने अमरनाथ गुफा मंदिर के आसपास पहाड़ों पर फिर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। यहां शुक्रवार को बाढ़ से तंबू और कम्यूनिटी किचन में कीचड़ और चट्टानें गिर गई थीं। नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स(NDRF) के डीजी अतुल करवाल ने बताया कि उनकी एक टीम प्रभावित इलाके में मौजूद है। आसपास के बरारी मार्ग और पंचतरणी स्थानों से दो और पहुंची हैं। देखें कुछ शॉकिंग फोटोज...
यह तस्वीर डोडा जिले के ठथरी क्षेत्र की है, जहां शनिवार तड़के बादल फटने से यह हाल हुआ। अब तक किसी के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। हालांकि बटोटे-किश्तवाड़ NH244 अवरुद्ध है। फागसू-जंगलवार क्षेत्र को जोड़ने वाली सड़कें भी डैमेज हुई हैं। आगे देखिए अमरनाथ गुफा में हुए हादसे के बाद की तस्वीरें
211
अमरनाथ गुफा के आसपास बाढ़ के कारण फंसे अधिकांश यात्रियों को पंजतरणी शिफ्ट कर दिया गया है। ITBP ने लोअर होली गुफा से पंजतरणी तक अपने मार्ग खोलने और सिक्योरिटी का इंतजाम किया है। लोगों को आज तड़के याना शनिवार 3.38 बजे तक निकालना जारी रहा।
311
इस समय पवित्र गुफा के पास ट्रैक पर अब कोई भी यात्री नहीं बचा है। अब तक करीब 15,000 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।
411
बादल फटने के बाद इस तरह अमरनाथ गुफा के पास बेस कैम्प में तबाही का मंजर दिखाई दे रहा था। यहां से लोगों को शिफ्ट कर दिया गया है।
511
जम्मू-कश्मीर के डॉक्टरों के साथ वहां मौजूद बीएसएफ के डॉक्टर ने मरीजों को प्राइमरी ट्रीटमेंट और कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन Cardiopulmonary resuscitation (CPR) दिया गया। दिया। 9 मरीजों का इलाज किया गया, जो गंभीर रूप से घायल हो गए थे और उन्हें कम ऊंचाई वाले नेलग्राथ बेस कैंप में रेस्क्यू किया गया था।
611
अमरनाथ यात्रियों की मदद के लिए रेस्क्यू टीमें मौजूद हैं। इन टीमों ने लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया।
711
अमरनाथ गुफा के पास बेस कैम्प में बादल फटने के बाद आई बाढ़ से बचने लोग दूर-दूर तक भागते दिखाई दिए। वहां लगातार बारिश हो रही है।
811
अमरनाथ गुफा के पास बेस कैम्प में बने टेंट बाढ़ के चलते बह गए। इससे पहले कि लोग संभल पाते, पानी ने तबाही मचा दी।
911
अमरनाथ गुफा के पास ऐसी बाढ़ पहली बार नहीं आई है। इस साल के शुरुआत में भी यहां बादल फटे थे, तब यात्रा शुरू नहीं हुई थी।
1011
बाबा अमरनाथ गुफा का विहंगम दृश्य। यहां इस बार बड़ी संख्या में लोग दर्शन करने पहुंचे हैं। फिलहाल पैदल यात्रा रोक दी गई है।