पंजाब में लॉकडाउन 14 अप्रैल को खत्म नहीं होगा, बल्कि 1 मई तक रहेगा, अब मास्क पहनना भी जरूरी

Published : Apr 10, 2020, 05:46 PM ISTUpdated : Apr 10, 2020, 07:13 PM IST

नई दिल्ली. ओडिशा के बाद पंजाब में भी लॉकडाउन की तारीख को बढ़ा दिया गया है। पंजाब में 1 मई तक लॉकडाउन रहेगा। शुक्रवार को यह फैसला सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार ने लिया। इतना ही नहीं, पंजाब सरकार ने मास्क पर भी विशेष ध्यान दिया है। कोरोना महामारी को रोकने के लिए राज्य में मास्क पहनना भी गुरुवार से ही अनिवार्य कर दिया है। मुख्यमंत्री ने अपने फैसले की जानकारी देते हुए कहा, पंजाब में अब मास्क पहनना अनिवार्य है। जब भी आप किसी आपात स्थिति में या आवश्यक वस्तुओं के लिए घर से बाहर निकलें तो मास्क जरूर पहनें।

PREV
111
पंजाब में लॉकडाउन 14 अप्रैल को खत्म नहीं होगा, बल्कि 1 मई तक रहेगा, अब मास्क पहनना भी जरूरी
पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने पहले ही राज्य में लॉकडाउन को बढ़ाने के संकेत दिए थे। उन्होंने कहा था कि सरकार लॉकडाउन को बढ़ाने पर विचार कर रही है।
211
अमरिंदर सिंह ने कहा था कि पाबंदियां हटाने के लिए यह सही समय नहीं है। कोरोना वायरस के खिलाफ केंद्र की ओर से राज्यों के लिए तय 15 हजार करोड़ रुपए का पैकेज नाकाफी है और ऐसे में मोदी सरकार को प्रदेश सरकारों को पर्याप्त वित्तीय मदद देनी चाहिए।
311
अमरिंदर सिंह ने बताया, अब तक पंजाब में कोरोना के 132 मामलों की पुष्टि हुई है, जिनमें से 11 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक हमारे द्वारा एकत्र किए गए नमूनों की कुल संख्या 2877 है और एक राज्य जिसके पास 28 मिलियन लोग हैं तो यह काफी नहीं है।
411
अमरिंदर सिंह ने कहा, अब तक हमारे पास 651 लोग हैं जो दिल्ली के निजामुद्दीन से पंजाब आए। हमने उनमें से 636 का पता लगाया है15 का अभी भी पता लगाना हैं और हम उनकी तलाश कर रहे हैं।
511
ओडिशा के बाद पंजाब ऐसा दूसरा राज्य बन गया है, जहां लॉकडाउन को बढ़ाकर 30 अप्रैल तक कर दिया गया है।
611
मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने बताया कि 15 अप्रैल से किसानों को फसलों की कटाई के लिए लॉकडाउन में ढील दी जाएगी और इसमें सामाजिक दूरी का ध्यान रखा जाएगा।
711
पंजाब के 17 जिले अब तक इस जानलेवा वायरस की चपेट में आ चुके हैं। इसी को देखते हुए मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने केंद्र सरकार द्वारा घोषित 21 दिन के लॉकडाउन को 1 मई तक बढ़ाने का फैसला किया है।
811
सरकार का मानना है कि यही एक तरीका है जिससे वायरस के कम्युनिटी ट्रांसमिशन को रोका जा सकता है।
911
1 मई तक चलने वाले लॉकडाउन के दौरान सरकार जरूरी चीजों की आपूर्ति ऑनलाइन डिलिवरी के माध्यम से सुनिश्चित करेगी।
1011
पंजाब में अब मास्क पहनना अनिवार्य है। इसको लेकर स्वास्थ्य सचिव ने एडवाइजरी जारी की। किसी आपातकालीन/जरूरी वस्तु के लिए घर से बाहर निकलते हैं तो मास्क लगाना जरूरी है।
1111
अमृतसर की सब्जी मंडी में कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए एक डिसइंफेक्शन रूम तैयार किया गया है।

Recommended Stories