पुलिस के पीछे हॉकी लेकर दौड़ने से लेकर बैरिकेडिंग तोड़ने तक, तस्वीरों में देखिए ट्रैक्टर रैली का भयानक मंजर

Published : Jan 26, 2021, 06:33 PM ISTUpdated : Jan 26, 2021, 06:45 PM IST

नेशनल न्यूज. कृषि कानूनों (farms Bills) के खिलाफ किसानों का विरोध प्रदर्शन (Farmers Protest)  रिपब्लिक डे (Republic Day 2021) पर उग्र हो गया। 26 जनवरी को किसानों ने राजधानी में ट्रैक्टर मार्च निकाला (Tractor Rally)  जिसकी तस्वीरें देख आप दहल जाएंगे। इस रैली में कई जगहों पर पुलिस और किसानों के बीच भिड़ंत हुई। इतना ही नहीं किसान संगठनों ने लाल किले पर पहुंचकर भी उत्पात मचाया। एक प्रदर्शनकारी ने तिरंगा फहराने वाले पोल पर खालसा पंथ और किसान संगठन का झंडा तक बांध दिया। शांतिपूर्व प्रदर्शन बात कर किसानों ने दिल्ली के कई इलाकों में ट्रैक्टर रैली से माहौल को चिंताजनक बना दिया। किसान तय रूट से ना निकल कर दिल्ली में घुसे और बैरिकेडिंग को तोड़ आगे बढ़ते चले। कुछ प्रदर्शकारियों ने पुलिस पर भी ट्रैक्टर चलाने की कोशिश की तो कुछ प्रदर्शनकारी मुंह पर कपड़ा बांधकर पुलिस पर पथराव कर कर रहे हैं, यहां तस्वीरों में देखिए ट्रैक्टर रैली का भयानक मंजर- 

PREV
116
पुलिस के पीछे हॉकी लेकर दौड़ने से लेकर बैरिकेडिंग तोड़ने तक, तस्वीरों में देखिए ट्रैक्टर रैली का भयानक मंजर

किसान नेताओं ने दावा किया था कि गणतंत्र दिवस के मौके पर शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन किया जाएगा लेकिन फिर आंदोलनकारी किसान उग्र हो गए। रिपब्लिक डे पर किसान आंदोलन की ये तस्वीरें परेशान करने वाली हैं। 
 

216

गणतंत्र दिवस के मौके पर किसान तय रूट से ना निकल कर दिल्ली के घुसे और बैरिकेडिंग को तोड़ आगे बढ़े, जिसके चलते माहौल काफी खराब होता दिखाई पड़ा। प्रोटेस्ट में शामिल युवा हाथों में हॉकी लेकर पुलिस के पीछे दौड़ रहे थे। हालात इतने बेकाबू हो गये है कि किसानों को आगे बढ़ने से रोकने के लिये सामने आये पुलिस वाले भी अपनी जान बचाते दिखे। 
 

316

राजधानी के सीमा बिंदुओं पर ट्रैक्टरों का जमावड़ा दिखाई दिया जिन पर झंडे लगे हुए थे और इनमें सवार पुरुष व महिलाएं ढोल की थाप पर नाच रहे थे।

416

ट्रैक्टर मार्च के दौरान कई जगहों पर किसानों ने पुलिस की तरफ से लगाई गई बैरिकेडिंग को तोड़ा। 

516

मार्च के दौरान किसानों और पुलिस के बीच झड़प देखने को मिली। तो हाथ जोड़कर रहम की भीख मांगने लगे। 

616

ट्रैक्टर मार्च के दौरान कई जगहों पर किसानों ने पुलिस पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की। ये तस्वीर उसी वक्त की है।

716

किसानों ने सड़क पर बन डिवाइडर में भी ट्रैक्टर को घुसाया और उसके तोड़ते हुए दूसरे साइड आये। ये वाकई चिंताजनक तस्वीर है।

816

कृषि कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों ने पुलिस प्रशासन समेत सरकार की मुश्किलें बड़ा दी हैं।

916

हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े।

1016

तैनात पुलिसकर्मियों ने किसानों पर आंसू गैस के गोले दागे तो वहीं, उन पर लाठियां भी बरसायी गई। झड़प के दौरान कुछ लोग घायल भी हुए हैं।

1116

किसानों ने सड़क पर बन डिवाइडर में भी ट्रैक्टर को घुसाया, लगे हुए तार मोड़ दिए और भीतर घुस आए। 

1216

कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे किसान काफी ज्यादा संख्या में लाल किले के अंदर दाखिल हुए। 
 

1316

रिपब्लिक डे के दिन किसानों ने उग्र विरोध प्रदर्शन कर सड़कों को चक्का जाम कर दिया। 

1416

रैली में अधिकतर किसान और ट्रैकटर्स तिरंगे झंडे के साथ दिखाई दिए। 

1516

ट्रैक्टर रैली में महिलाएं, बूढ़े-युवा, बच्चे सभी शामिल नजर आए। 

1616

काफी संख्या में किसान हाथ में तलवार और घोड़े पर बैठे भी नजर आए। 

Recommended Stories