निर्भया के दोषियों की मौत की तारीख तय होते ही भड़क गए वकील, कहा, कितनी बार मारोगे

नई दिल्ली. निर्भया के चारों दोषियों की मौत के लिए फाइनल डेथ वॉरंट जारी हो गया है। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने 20 मार्च की सुबह 5.30 बजे चारों दोषियों को फांसी देने का वक्त तय किया है। दोषियों की फांसी की तारीख तय होने पर वकील एपी सिंह बौखला गए। उन्होंने कहा कितनी बार मारोगे। चार बार डेथ वॉरंट देकर मार चुके हो। ज्यूडिशियल कीलिंग मत कीजिए। यह पहला मौका नहीं है जब वकील एपी सिंह ने पब्लिक में अपना गुस्सा जाहिर किया। उससे पहले भी वह अपने बयानों को लेकर विवादों पर रहे हैं। एपी सिंह ने कहा, आज चौथा वॉरंट जारी हुआ है। तीन बार पहले भी उन्हें फांसी दे चुके हैं और कितनी बार उनको फांसी दोगे? उन्होंने कहा कि ये आतंकवादी नहीं हैं यह पढ़े लिखे हैं। ये जेल में सुधर रहे हैं।

Asianet News Hindi | Published : Mar 5, 2020 10:05 AM IST / Updated: Mar 06 2020, 02:00 PM IST

126
निर्भया के दोषियों की मौत की तारीख तय होते ही भड़क गए वकील, कहा, कितनी बार मारोगे
एपी सिंह ने कहा, आज चौथा वॉरंट जारी हुआ है। तीन बार पहले भी उन्हें फांसी दे चुके हैं और कितनी बार उनको फांसी दोगे?
226
दोषियों के पास अब भी कोई कानूनी विकल्प बचे हैं? - नहीं, चारों दोषियों के क्यूरेटिव पिटीशन और दया याचिका के विकल्प खत्म हो चुके हैं। हां, बाकी तीन दोषियों को तरह ही दोषी पवन भी दया याचिका खारिज होने के खिलाफ कोर्ट जा सकता है।
326
दया याचिका खारिज होने के बाद दोषी को 14 दिन का वक्त दिया जाता है। इसके पीछे की वजह है साल 2014 का शत्रुघ्र चौहान बनाम यूनियन ऑफ इंडिया मामला है। इस केस में फैसला सुनाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिए थे कि मौत की सजा पाने वाले कैदी को फांसी के लिए मानसिक रूप से तैयार होने के लिए कम से कम 14 दिन का वक्त दिया जाए।
426
निर्भया के पहले दोषी का नाम अक्षय ठाकुर है। यह बिहार का रहने वाला है। इसने अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी और दिल्ली चला आया। शादी के बाद ही 2011 में दिल्ली आया था। यहां वह राम सिंह से मिला। घर पर इस पत्नी और एक बच्चा है।
526
दूसरे दोषी को नाम मुकेश सिंह है। यह बस क्लीनर का काम करता था। जिस रात गैंगरेप की यह घटना हुई थी उस वक्त मुकेश सिंह बस में ही सवार था। गैंगरेप के बाद मुकेश ने निर्भया और उसके दोस्त को बुरी तरह पीटा था।
626
तीसरा दोषी पवन गुप्ता है। पवन दिल्ली में फल बेंचने का काम करता था। वारदात वाली रात वह बस में मौजूद था। पवन जेल में रहकर ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहा है।
726
चौथा दोषी विनय शर्मा है। विनय जिम ट्रेनर का काम करता था। वारदात वाली रात विनय बस चला रहा था। इसने पिछले साल जेल के अंदर आत्‍महत्‍या की कोशिश की थी लेकिन बच गया।
826
3 मार्च को फांसी क्यों नहीं हुई?- दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने तीसरी बार डेथ वॉरंट जारी कर 3 मार्च की सुबह 6 बजे फांसी की तारीख तय की थी। लेकिन दोषी पवन ने 2 मार्च को दया याचिका लगा दी। इस वजह से कोर्ट ने डेथ वॉरंट को रद्द कर दिया।
926
7 जनवरी को पहला डेथ वॉरंट जारी हुआ था, जिसके मुताबिक 22 जनवरी को सुबह 7 बजे फांसी देने का आदेश दिया गया।
1026
दूसरा डेथ वॉरंट 17 जनवरी को जारी हुआ, दूसरे डेथ वॉरंट के मुताबिक, 1 फरवरी को सुबह 6 बजे फांसी देना का आदेश था। फिर 31 जनवरी को कोर्ट ने अनिश्चितकाल के लिए फांसी टाली दी।
1126
तीसरा डेथ वॉरंट 17 फरवरी को जारी हुआ। इसके मुताबिक 3 मार्च को सुबह 6 बजे फांसी का आदेश दिया गया।
1226
क्या है निर्भया गैंगरेप और हत्याकांड?- दक्षिणी दिल्ली के मुनिरका बस स्टॉप पर 16-17 दिसंबर 2012 की रात पैरामेडिकल की छात्रा अपने दोस्त को साथ एक प्राइवेट बस में चढ़ी। उस वक्त पहले से ही ड्राइवर सहित 6 लोग बस में सवार थे। किसी बात पर छात्रा के दोस्त और बस के स्टाफ से विवाद हुआ, जिसके बाद चलती बस में छात्रा से गैंगरेप किया गया। लोहे की रॉड से क्रूरता की सारी हदें पार कर दी गईं। छात्रा के दोस्त को भी बेरहमी से पीटा गया।
1326
13वें दिन निर्भया ने सिंगापुर में दम तोड़ दिया था: बलात्कारियों ने दोनों को महिपालपुर में सड़क किनारे फेंक दिया गया। पीड़िता का इलाज पहले सफदरजंग अस्पताल में चला, सुधार न होने पर सिंगापुर भेजा गया। घटना के 13वें दिन 29 दिसंबर 2012 को सिंगापुर के माउंट एलिजाबेथ अस्पताल में छात्रा की मौत हो गई।
1426
एपी सिंह ने आरोप लगाता था कि दोषियों के हस्ताक्षर के बिना ही दया याचिका भेज दी गई थी।
1526
वकील एपी सिंह ने गृह मंत्री की फर्जी साइन का भी आरोप लगाया था।
1626
एपी सिंह का व्यक्तिगत रूप से मानना है कि लड़कियों की छेड़छाड़ के पीछे पाश्चात सभ्यता एक बड़ी वजह है। इस बयान पर काफी हंगामा भी हुआ था।
1726
एपी सिंह ने कहा था कि निर्भया का भाई तो पायलट बन गया, लेकिन दोषियों को परिवार को क्या मिला?
1826
एपी सिंह ने एक इंटरव्यू में कहा था कि केस लड़ते लड़ते दोषियों का परिवार बर्बाद हो गया।
1926
निर्भया गैंगरेप पर एपी सिंह ने कहा था कि चींटी को भी नहीं मारना चाहिए।
2026
एपी सिह ने कहा था कि चारों दोषी सात साल से सजा काट रहे हैं।
2126
एपी सिंह का मानना है कि दोषियों को फांसी देने से रेप की घटनाएं नहीं रुक जाएंगी।
2226
एपी सिंह ने कहा कि फांसी देने से रेप की घटनाएं नहीं रुकेंगी।
2326
एपी सिंह का मनना है कि दोषियों का इस्तेमाल बॉर्डर पर किया जा सकता है।
2426
एपी सिंह का कहना है कि इस केस को लेकर सभी लोग झूठ बोल रहे हैं।
2526
एपी सिंह ने कहा कि उन्होंने कभी भी निर्भया की मां को चुनौती नहीं दी।
2626
एपी सिंह का कहना है कि वकालत करना कोई गुनाह नहीं है।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos