18 साल के इस कलाकार ने सोचा 'चलो कुछ नया करते हैं' और लकड़ी से बना दिया पुरी का यह अद्भुत 'जगन्नाथ मंदिर'

जहां चाह, वहां राह! हर आदमी के दिमाग में लगातार आइडिया(good idea) आते रहते हैं। आवश्यकता उन पर सही समय पर और पूरी लगन से काम करने की होती है। दुनिया में जितने भी आविष्कार हुए या कुछ नए काम हुए, उनके पीछे लोगों की क्रियेटिविटी और लगन है। ओडिशा के इस लड़के ने भी यही कर दिखाया। इसने जगन्नाथ पुरी के मंदिर को देखा होगा। उसकी भव्यता और खूबसूरत से इतना प्रभावित हुआ कि सोचने लगा; काश मंदिर उसके घर में होता! अब इतना विशाल मंदिर तो घर में आने से रहा, लेकिन इस लड़के ने अपनी इच्छा पूरी कर दिखाई। उसने लकड़ी से पुरी के मंदिर की हूबहू कृति(miniature) तैयार कर लिया।

Asianet News Hindi | Published : Aug 17, 2021 5:21 AM IST / Updated: Aug 17 2021, 12:45 PM IST

15
18 साल के इस कलाकार ने सोचा 'चलो कुछ नया करते हैं' और लकड़ी से बना दिया पुरी का यह अद्भुत 'जगन्नाथ मंदिर'

ये हैं ओडिशा के गंजम जिले के रहने वाले 18 साल के कलाकार दिलीप महाराणा। जगन्नाथ पुरी मंदिर का उनका यह मॉडल (miniature) मीडिया की सुर्खियों में आया है। इस तरह के मॉडल काफी बनते हैं, लेकिन दिलीप के मॉडल में खूबसूरती और फिनिशिंग देखने लायक है।
 

25

दिलीप मंडल अपने मॉडल की सफलता से खुश हैं। वे बताते हैं कि उनके पुरी जगन्नाथ मंदिर के मॉडल की ऊंचाई 5.5 इंच है। इस मॉडल को बनाने में उन्हें करीब डेढ़ महीने गले। चूंकि इसमें फिनिशिंग महत्वपूर्ण थी, इसलिए धीमी गति से काम करना पड़ा।

यह भी पढ़ें-100 लाख करोड़ का राष्ट्रीय मास्टर प्लान, रोजगार की अपार संभावनाओं का खोलेगा द्वार, PM Modi ने किया ऐलान

35

दिलीप महाराणा बताते हैं कि जब उनके दिमाग में जगन्नाथ पुरी के मंदिर का मॉडल बनाने का विचार आया, तब नहीं सोचा था कि वो इतना खूबसूरत बन जाएगा। लेकिन उनकी मेहनत सफल रही और लोग उनकी मेहनत और कला को सराह रहे हैं।

यह भी पढ़ें-75th Independence day: लाल किले की प्राचीर से पीएम मोदी का 75 वंदे भारत ट्रेन का तोहफा, जानिए कौन शहर जुड़ेंगे

45

दिलीप मंडल बताते हैं कि उनके मॉडल की लोग तारीफ कर रहे हैं, यह उनकी कला का असली सम्मान है। दिलीप के मॉडल को लेकर मीडिया में कई खबरें प्रकाशित हुई हैं। सोशल मीडिया पर भी उनके काम को सराहा जा रहा है।

55

बता दें कि पुरी का श्री जगन्नाथ मन्दिर भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित है। यह ओडिशा के तटवर्ती शहर पुरी में स्थित है। जगन्नाथ शब्द का अर्थ जगत के स्वामी होता है। इनकी नगरी ही जगन्नाथपुरी या पुरी कहलाती है। इसे हिन्दुओं के चार धाम में से एक गिना जाता है। यह वैष्णव सम्प्रदाय का मन्दिर है।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos