Azadi ka Amrit Mahotsav: राष्ट्रपति भवन से लेकर संसद तक नजर आया तिरंगा का मनमोहक नजारा, देखें 10 तस्वीरें

नई दिल्ली। आजादी का अमृत महोत्सव (Azadi Ka Amrit Mahotsav) पर देशभर में तिरंगा फहराया जा रहा है। शनिवार शाम को राष्ट्रपति भवन से लेकर संसद भवन और इंडिया गेट समेत कई इमारतें तिरंगा के रंग में रंगे नजर आए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वह 'हर घर तिरंगा' अभियान को मिली शानदार प्रतिक्रिया से बेहद खुश और गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। अभियान में लोगों की रिकॉर्ड भागीदारी देखी जा रही है। आजादी का अमृत महोत्सव मनाने का यह शानदार तरीका है। देखें खास तस्वीरें...
 

Asianet News Hindi | Published : Aug 14, 2022 3:28 AM IST / Updated: Aug 14 2022, 09:06 AM IST

110
Azadi ka Amrit Mahotsav: राष्ट्रपति भवन से लेकर संसद तक नजर आया तिरंगा का मनमोहक नजारा, देखें 10 तस्वीरें

नई दिल्ली का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल इंडिया गेट 'आजादी का अमृत महोत्सव' समारोह के हिस्से के रूप में तिरंगे की रोशनी से जगमगाता नजर आया। 
 

210

स्वतंत्रता दिवस से पहले 'आजादी का अमृत महोत्सव' समारोह के हिस्से के रूप में रायसीना हिल्स रोशनी से जगमगा उठा।
 

310

'आजादी का अमृत महोत्सव' समारोह के हिस्से के रूप में संसद भवन तिरंगे की रोशनी से जगमगा उठा। इसके लिए विशेष लाइटिंग की व्यवस्था की गई है।
 

410

यह तस्वीर संसद भवन परिसर के फव्वारा की है। पूरे संसद भवन को 'आजादी का अमृत महोत्सव' समारोह के हिस्से के रूप में तिरंगे की रोशनी से सजाया गया है। 
 

510

स्वतंत्रता दिवस से पहले राष्ट्रपति भवन आजादी का अमृत महोत्सव समारोह के हिस्से के रूप में तिरंगे की रोशनी से जगमगाता नजर आया।
 

610

आजादी का अमृत महोत्सव समारोह के लिए दिल्ली के सिविक सेंटर को सजाया गया है। यह तिरंगे की रोशनी से जगमगाता नजर आया। 
 

यह भी पढ़ें- हर घर तिरंगा: पीएम मोदी की मां ने बच्चों में बांटा तिरंगा, आजादी के अमृत महोत्सव पर दिए आशीर्वाद

710

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की इमारत स्वतंत्रता दिवस से पहले 'आजादी का अमृत महोत्सव' समारोह के हिस्से के रूप में तिरंगे की रोशनी से जगमगा रही है।
 

810

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) भवन को भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में विशेष रूप से सजाया गया है। यह तिरंगे की रोशनी से जगमगा उठा है।
 

910

'आजादी का अमृत महोत्सव' समारोह के लिए कर्नाटक विधानसभा भवन को विशेष रूप से सजाया गया है। यह तिरंगे की रोशनी से जगमगाता नजर आया। 

 

यह भी पढ़ें- बेटे को डसने जा रहा था फन फैलाये नाग, मां ने बचा ली जान, देखें लाइव वीडियो

1010

नई दिल्ली के सफदरजंग मकबरा आजादी का अमृत महोत्सव समारोह के हिस्से के रूप में रोशनी से जगमगाता नजर आया। 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos