Published : Aug 14, 2022, 08:58 AM ISTUpdated : Aug 14, 2022, 09:06 AM IST
नई दिल्ली। आजादी का अमृत महोत्सव (Azadi Ka Amrit Mahotsav) पर देशभर में तिरंगा फहराया जा रहा है। शनिवार शाम को राष्ट्रपति भवन से लेकर संसद भवन और इंडिया गेट समेत कई इमारतें तिरंगा के रंग में रंगे नजर आए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वह 'हर घर तिरंगा' अभियान को मिली शानदार प्रतिक्रिया से बेहद खुश और गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। अभियान में लोगों की रिकॉर्ड भागीदारी देखी जा रही है। आजादी का अमृत महोत्सव मनाने का यह शानदार तरीका है। देखें खास तस्वीरें...
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की इमारत स्वतंत्रता दिवस से पहले 'आजादी का अमृत महोत्सव' समारोह के हिस्से के रूप में तिरंगे की रोशनी से जगमगा रही है।
810
मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) भवन को भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में विशेष रूप से सजाया गया है। यह तिरंगे की रोशनी से जगमगा उठा है।
910
'आजादी का अमृत महोत्सव' समारोह के लिए कर्नाटक विधानसभा भवन को विशेष रूप से सजाया गया है। यह तिरंगे की रोशनी से जगमगाता नजर आया।